{"_id":"69011e142031618ab509f71a","slug":"candidates-arrived-at-the-examination-hall-wearing-smartwatches-but-the-principal-made-them-remove-them-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156224-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परीक्षा कक्ष में स्मार्ट वॉच पहनकर पहुंचे परीक्षार्थी, प्राचार्य ने उतरवाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परीक्षा कक्ष में स्मार्ट वॉच पहनकर पहुंचे परीक्षार्थी, प्राचार्य ने उतरवाईं
विज्ञापन
शाहजहांपुर में डीएलएड की परीक्षा देकर निकलते प्रशिक्षु। संवाद
- फोटो : बहराइच मेडिकल कॉलेज में स्थित बाल रोग विभाग।
शाहजहांपुर। डीएलएड की वर्ष 2024 के प्रथम सेमेस्टर व वर्ष 2022 व 2023 के प्रथम सेमेस्टर के बैक पेपर की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान प्रशिक्षुओं से कक्षा में स्मार्ट वॉच को उतरवा लिया गया।
मंगलवार को तीन पालियों में इस्लामिया इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र शुरू होने से आधा घंटा पहले प्रशिक्षुओं की तलाशी लेने के बाद उन्हें कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। चेकिंग करने वालों ने उनकी कलाई में बंधी स्मार्ट वॉच की ओर ध्यान नहीं दिया। प्रथम पाली में चेकिंग करने आईं डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने केंद्रों का निरीक्षण किया तो उनकी नजर घड़ी पर गई।
इलेक्ट्रानिक डिवाइस मानते हुए उन्होंने नाराजगी जताई और प्रशिक्षुओं से स्मार्ट वॉच को उतरवाकर जमा कराया। प्रधानाचार्य के अनुसार, आठ से दस प्रशिक्षु ऐसी घड़ी बांधकर आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहली में विज्ञान, दूसरी में गणित व तीसरी में सामाजिक विषय का प्रश्न पत्र था। जीआईसी में पहली पाली में पंजीकृत 412 में तीन, दूसरी में 457 में सात, तीसरी पाली में 403 में तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी तरह इस्लामिया इंटर कॉलेज में पहली में 156 में चार, दूसरी में 179 में पांच, तीसरी में 153 में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्राचार्य के अनुसार, परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से कराया जा रहा है।