फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Campaign was also run in Puwaiyan, hoardings were removed

Shahjahanpur News: पुवायां में भी चला अभियान, हटवाए गए होर्डिंग

Tue, 22 Apr 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 22 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Campaign was also run in Puwaiyan, hoardings were removed
पुवायां में होर्डिंग उतारते नगरपालिका कर्मचारी। संवाद
पुवायां। कस्बे में भी सोमवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान छेड़ दिया। कई घंटे तक अवैध होर्डिंग हटाए गए। बाकी जगह भी जल्द शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में नगर पालिका पुवायां, नगर पंचायत बंडा और खुटार के साथ ही सड़क के किनारे बसे ज्यादा आबादी वाले गांव कोरोंकुइयां, बड़ागांव, करनापुर, गंगसरा, रामपुर कलां, मझिगवां आदि में तमाम व्यापारी, स्कूल संचालक, अस्पताल स्वामी, नेताओं आदि ने प्रचार के लिए भारी होर्डिंग लगवा रखे हैं। बाहर के बड़े अस्पताल संचालकों ने तो एनएचएआई की अनुमति के बिना ही हाईवे किनारे भारी-भरकम खंभे लगाकर उन पर बेहद वजनी होर्डिंग लगा रखे हैं। आंधी आने पर होर्डिंग गिरने पर बड़ी घटना हो सकती है। शुक्रवार रात खुटार के तिकुनियां चौराहे पर एक बड़ी होर्डिंग खंभे सहित गिर गई थी। रात होने पर वाहनों को आवागमन कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया था।
विज्ञापन

राजीव चौक पर राजीव गांधी की प्रतिमा के ऊपर और कृष्ण अर्जुन के चित्र के सामने होर्डिंग लगा दी जाती हैं, जबकि मुख्यमंत्री ने अवैध होर्डिंग हटाने के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। अमर उजाला ने 19 अप्रैल के अंक में राजीव चौक सहित कई स्थानों पर अवैध होर्डिंग लगाने का मामला प्रमुखता से उठाया था। सोमवार को पालिकाकर्मियों ने होर्डिंग हटाने का काम शुरू किया। हालांकि, अब भी कई स्थानों पर होर्डिंग लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नगर में लगीं होर्डिंग्स को हटवाने के लिए अभियान चलाया गया है। तीन दिन में सभी होर्डिंग्स हटा दी जाएंगी। नियमावली के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखकर पास कराने का प्रयास किया जाएगा।

सतेंद्र प्रकाश, ईओ, नगर पालिका, पुवायां
---
बंडा में भी की गई कार्रवाई
बंडा। पुलिस ने नगर पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे के किनारे लगे होर्डिंग व बैनर हटवाए। बंडा में पूरनपुर मार्ग, बंडा-पुवायां मार्ग, बंडा खुटार मार्ग व बंडा बिलसंडा मार्ग पर बिजली के खंभों पर लोगों ने अवैध होर्डिंग व बैनर लगा रखे हैं। इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। संवाद

पुवायां में होर्डिंग उतारते नगरपालिका कर्मचारी। संवाद

पुवायां में होर्डिंग उतारते नगरपालिका कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed