फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Came to see fighter planes... but returned disappointed

Shahjahanpur News: लड़ाकू विमान देखने आए... पर निराश होकर लौटे

Sun, 04 May 2025 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 04 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Came to see fighter planes... but returned disappointed
जलालाबाद में हवाई पट्टी से रवाना होता वायु सेना का ट्रक। संवाद
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी पर वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन शनिवार को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद स्थानीय के साथ गैर जनपदों से देशभक्ति का जज्बा लेकर पहुंचे लोग मायूस होकर लाैट गए। शुक्रवार को दिन व रात में हुए अभ्यास पूरा होने के बाद वायु सेना के कर्मियों की शनिवार को वापसी भी हो गई।
विज्ञापन


पीरू गांव के पास बनाई गई हवाई पट्टी पर वायु सेना ने दो व तीन मई को जंगी हवाई जहाजों की लैंडिंग सहित कई तरह के अभ्यास कराने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को दिन में हवाई पट्टी पर राफेल, जगुआर, मिग-29, मालवाहक सुपर हरक्यूलिस आदि विमानों की लैंडिंग व टेक ऑफ का प्रदर्शन किया गया, जो सफल रहा। बाद में वायु सेना ने रात में भी इन्हीं लड़ाकू विमानों को उतारने व उड़ाने का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सभी तरह के अभ्यास एक दिन में पूरे हो गए। इस पर शनिवार को प्रस्तावित विमानों का पूर्वाभ्यास कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। इसके बावजूद वायु सेना के पराक्रम को नजदीक से देखने के लिए शनिवार को भी सुबह से बड़ी संख्या में लोगों का वहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इनमें से कई लोग हवाई पट्टी तक पहुंच गए, जबकि अन्य तमाम लोग गांव के किनारे पेड़ों की छांव में बैठकर कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई के शाहाबाद से अधिवक्ता अंकित अग्निहोत्री अपने साथी रोहित यादव के साथ शनिवार को बाइक से यहां पहुंचे। बताया कि अखबारों में शुक्रवार को हुए पूर्वाभ्यास की खबरें पढ़कर यहां आए, लेकिन कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी नहीं थी। गढ़ियारंगीन, कलान क्षेत्र के गांव भर्रामई, अल्हागंज आदि दूरदराज से आए तमाम लोगों ने हवाई पट्टी पर सेल्फी लेकर वक्त गुजारा और बाद में लौट गए।
000

वायु सैनिकों की बेस स्टेशन पर होने लगी वापसी

दूसरे दिन का पूर्वाभ्यास निरस्त होने से शनिवार को वायु सैनिकों की बेस स्टेशन पर वापसी शुरू हो गई। वायु सेना ने हवाई पट्टी पर लगाए गए विभिन्न तरह के तकनीकी उपकरण सुबह से समेटने शुरू कर दिए। इसके अलावा वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, लाइटें आदि भी हटा ली गईं। हालांकि, शनिवार को दूसरे दिन भी पुलिस विभिन्न स्थानों पर तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि शनिवार शाम तक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन पीएसी, कमांडो सहित अन्य सुरक्षाकर्मी वापस चले गए।

000

हवाई पट्टी पर मंडराने लगे छुट्टा गोवंशीय पशु

हवाई पट्टी की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने का अभियान कई दिन चलाए जाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन अभ्यास खत्म होने के दूसरे ही दिन हवाई पट्टी पर गोवंशीय पशु मंडराते दिखे। शनिवार को दो गायें हवाई पट्टी के दक्षिणी तरफ से आकर दूसरी ओर निकल गईं। इस दौरान उन्हें पकड़ने की कोई चेष्टा नहीं की गई।


000

सुरक्षा को लेकर खड़े हो रहे सवाल

विमानों का हवाई पट्टी पर अभ्यास पूरा होने के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। उस क्षेत्र में लोगों का आना-जाना कम रहता है। एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा न होने के कारण अभी यातायात भी शुरू नहीं हुआ है। हवाई पट्टी के आसपास निर्माण कार्य पूरा हो जाने के कारण अब वहां निर्माण कंपनी के लोग भी मौजूद नहीं रहते। 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर अभी दोनों तरफ पूरी तरह से स्थायी बाड़ भी नहीं लगी है। किनारे बनी सर्विस लेन से हवाई पट्टी पर जानवर से लेकर हर कोई आसानी से आ-जा सकता है। इसलिए स्थायी बाड़ लगने के बाद भी यह कहना मुश्किल है कि हवाई पट्टी सुरक्षित बनी रहेगी। कुछ माह पहले बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान नगर सीमा क्षेत्र में दोनों तरफ लगाई गई लोहे की रेलिंग को तोड़कर लोग अपने उपयोग में ले रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय के अनुसार इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार हवाई पट्टी की सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।

जलालाबाद में हवाई पट्टी से रवाना होता वायु सेना का ट्रक। संवाद

जलालाबाद में हवाई पट्टी से रवाना होता वायु सेना का ट्रक। संवाद

जलालाबाद में हवाई पट्टी से रवाना होता वायु सेना का ट्रक। संवाद

जलालाबाद में हवाई पट्टी से रवाना होता वायु सेना का ट्रक। संवाद

जलालाबाद में हवाई पट्टी से रवाना होता वायु सेना का ट्रक। संवाद

जलालाबाद में हवाई पट्टी से रवाना होता वायु सेना का ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed