{"_id":"583720524f1c1b313513b460","slug":"cambridge-student-arjun-convent-ak-das-memorial-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंब्रिज कॉन्वेंट के छात्र अर्जुन को एके दास स्मृति पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंब्रिज कॉन्वेंट के छात्र अर्जुन को एके दास स्मृति पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी ने लखनऊ में अर्जुन के पिता को प्रदान की धनराशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र
नगर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल के छात्र अर्जुन सिंह को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने एके दास स्मृति पुरस्कार प्रदान किया है। अर्जुन के पिता जितेंद्र सिंह ने डीजीपी से पुरस्कार प्राप्त किया। इस पर स्कूल प्रबंधक और छात्र छात्राओं ने खुशी जताई है।
उत्तर प्रदेश में आईजी पुलिस रहे एके दास की स्मृति में प्रति वर्ष प्रदेश के पुलिस आरक्षियों के मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत 10 हजार रुपये की राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। पुवायां के सिविल जज कोर्ट में तैनात रहे सिपाही जितेंद्र सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह ने नगर के कैंब्रिज कॉन्वेंट स्कूल से वर्ष 2015-16 में इंटर की परीक्षा दी थी। अर्जुन को 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। शाहजहांपुर जिले की इंटर की टॉप टेन सूची में अर्जुन का आठवां स्थान था।
अर्जुन के साथ ही एक छात्रा को भी एके दास स्मृति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था। अर्जुन अब देहरादून की ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक कर रहा है। वर्तमान में परीक्षा चल रही होने के कारण पिता जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लखनऊ जाकर डीजीपी से पुरस्कार ग्रहण किया। अर्जुन की मां किंचित कृष्णा पुवायां में बाल विकास परियोजना विभाग में सुपरवाइजर हैं।