फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Call for Bharat Bandh today, administration alert

Shahjahanpur News: आज भारत बंद का किया आह्वान, प्रशासन सतर्क

Wed, 21 Aug 2024 04:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Call for Bharat Bandh today, administration alert
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए। संवाद
शाहजहांपुर। आरक्षण में वर्गीकरण के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसको लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को भारत बंद के आह्वान के संबंध में मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे खिरनी बाग स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से रैली निकालेंगे। रैली अंटा चौराहा, अंजान चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज एवं सदर बाजार होते हुए खिरनीबाग मैदान में समाप्त होगी। इसके बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। डीएम ने निर्देश दिए कि भारत बंद आह्वान का आयोजन सावधानीपूर्वक और अनुशासित ढंग से किया जाए। सभी लोग कानून एवं शांति व्यवस्था का ध्यान रखें। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


--


आरक्षण का वर्गीकरण शीघ्र किया जाए जारी, भारत बंद का बहिष्कार


शाहजहांपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से आरक्षण के वर्गीकरण को शीघ्र जारी करने की मांग उठाई गई है। 21 अगस्त को होने पर भारत बंद का बहिष्कार किया है। प्रशासनिक अधिकारी को दिए ज्ञापन में मांग उठाई गई कि उप्र में बहुत बड़ा वर्ग अति दलित वंचित जनजातियों का निवास करता है। मांग है कि प्रदेश में निवास करने वाले अतिदलित, स्वच्छकार समाज के लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिले। इस दौरान सतेंद्र कुमार एडवोकेट, आकाश आनंद, रामकृपाल, प्रेमपाल, राजकुमार, सियाराम, अशोक महाजन, राजेश, अनिल कुमार, सुनील, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बसपा आरक्षण में वर्गीकरण का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से करेगी
शाहजहांपुर। बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम भारती ने कहा कि बुधवार को बसपा आरक्षण के वर्गीकरण का विरोध शांतिपूर्ण तरीके से करेगी। उन्होंने कहा कि वर्गीकरण का फैसला आने के बाद उनकी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चार अगस्त से 10 अगस्त तक दो बार सोशल साइट पर पोस्ट के माध्यम से संसद का विशेष सत्र बुलाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को निष्प्रभावी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को आंदोलन में पार्टी साथ में है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण और अनुशासित होकर ज्ञापन देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed