फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cadets created a stir with their colourful presentation at the closing ceremony of NCC camp

Shahjahanpur News: एनसीसी कैंप के समापन पर रंगारंग प्रस्तुति से कैडेट्स ने मचाई धूम

Sun, 08 Jun 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cadets created a stir with their colourful presentation at the closing ceremony of NCC camp
शाहजहांपुर में एनसीसी कैंप का मसापन होने पर कैडेट को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत: एनसीसी यूनिट
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में एनसीसी के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सीएटीसी-93 कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन कैडेट्स को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद एकल गीत, सामूहिक गीत, एकल, सामूहिक नृत्य से कैडेट्स ने धूम मचाई। देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम पेश किए गए। नाटक की प्रस्तुति भी सराही गई। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, ऋषि पाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय छात्रों के लिए बहुत अमूल्य है।
विज्ञापन

इसके पश्चात कैंप में पिछले दस दिनों में आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कैंप कमांडर कर्नल संग्राम सिंह चीमा व प्रशिक्षण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद शर्मा ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एसएस कॉलेज की टीम को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed