{"_id":"5fa8430c8ebc3e9ba20535da","slug":"businessmen-busted-with-raw-liquor-from-police-for-raiding-in-gihar-colony-shahjahanpur-news-bly4263091195","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिहार बस्ती में दबिश देने गई पुलिस से कच्ची शराब का धंधबाजों ने की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिहार बस्ती में दबिश देने गई पुलिस से कच्ची शराब का धंधबाजों ने की धक्का-मुक्की
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला अजीजगंज स्थित गिहार बस्ती के एक घर में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी तो कच्ची शराब का धंधा करने वालों ने धक्का मुक्की कर अभद्रता की। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
चौक कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मोहल्ले की गिहार बस्ती के एक घर में कच्ची शराब बनाने की फैक्टरी चल रही थी। सूचना मिलने पर शनिवार रात चौकी प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ जाकर दबिश दी। एक युवक मौके पर कच्ची शराब बना रहा था। घर के अंदर बड़े से गड्ढे में लहन भरा था। पुलिस को देखते ही घर में मौजूूद लोगों ने धक्का मुक्की और अभद्रता शुरू कर दी। शोर होने पर भीड़ जुट गई। इस पर चौकी प्रभारी ने चौकी से फोन करके थाने से पुलिस बुला ली। पुलिस शराब बना रहे सोनू निवासी गिहार बस्ती अजीजगंज को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर 20 लीटर शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
मोहल्ला अजीजगंज की गिहार बस्ती में अवैध शराब फैक्टरी की सूचना पर शनिवार रात छापा मारा था। इस पर घर में मौजूद लोग अभद्रता करने लगे, जिससे थाने से पुलिस बुलाने पड़ी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
- जितेंद्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी, अजीजगंज