फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Businessman kept wife dead body in freezer for 36 hours in hope of life

सांप ने डसा: पति ने पत्नी की सांसों के लिए किए हर जतन, डॉक्टर बोले- सॉरी फिर झाड़ फूंक वालों के कहने पर ये किया

Sun, 16 Jul 2023 06:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Jul 2023 06:46 PM IST
सार

खुटार के गांव मानपुर में 13 जुलाई की रात सांप ने व्यापारी की पत्नी को डस लिया था। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में महिला का शव करीब 36 घंटे तक फ्रीजर में रखे रहे। 

विज्ञापन
Businessman kept wife dead body in freezer for 36 hours in hope of life
सांप के डसने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार में अजब मामला सामने आया है। यहां सांप के डसने से महिला की मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन मृतका का व्यापारी पति पत्नी के जीवित होने की आस में कई जतन करता रहा। उसने 36 घंटे तक पत्नी का शव फ्रीजर में रखा। जब उम्मीद टूट गई तो उसका अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


गांव मानपुर निवासी पेस्टीसाइड व्यापारी हरवंश सिंह चंदी की पत्नी 42 वर्षीय हरजिंदर कौर 13 जुलाई की रात कमरे में कुछ सामान लेने गई थीं। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। हरजिंदर कौर के शोर मचाने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उन्हें खुटार सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमी निकला धोखेबाज: प्यार की खातिर शालिनी से चांदनी बनी युवती, प्रेम विवाह के बाद किया ऐसा सलूक
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घर के फ्रीजर में रखा शव 

जिला अस्पताल में हरजिंदर कौर को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां भी डॉक्टर ने हरजिंदर कौर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। जानकारी मिलने पर हरवंश सिंह के घर लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने झाड़ फूंक करने वाले बैगिया द्वारा जहर दूर कर देने की बात कही तो परिजनों ने जीवित होने की आस में हरजिंदर कौर का शव घर में ही फ्रीजर में रख दिया।

पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी व आसपास के बैगिया बुलाकर झाड़ फूंक कराई गई। बैगिया लोगों ने भी हार मान ली और वापस चले गए। 36 घंटे बाद शनिवार सुबह हरजिंदर कौर का अंतिम संस्कार किया गया। पत्नी हरजिंदर की मौत से पति हरवंश की सहरा सदमा लगा है। 

एंटी स्नैक वैक्सीन लगवाएं

सूर्या हॉस्पिटल खुटार के प्रबंधक डॉ. प्रदीप शुक्ला का कहना है कि जहरीले सांप के काटने से काटने वाली जगह पर दर्द, अकड़न, एलर्जी, जलन, लाल होना, त्वचा के रंग में बदलाव, दस्त, बुखार, पेट दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, प्यास लगना, लो बीपी आदि लक्षण होते हैं। सांप के काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में बिल्कुल न पड़े, नहीं तो मरीज की जान जा सकती है। 

सांप काटने पर तुरंत पीड़ित को इमरजेंसी ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल ले जाएं। जिस जगह सांप ने काटा है, उस स्थान को बिल्कुल नं हिलाएं, ब्लीडिंग होने पर खून को बहने दें, खून रोकने के लिए बीटाडीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें और जितना संभव हो, व्यक्ति को स्थिर रखें। घाव को ढीली और साफ पट्टी से कवर करें। सांप के काटने के समय का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed