फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Buses started from outside instead of the station, people kept struggling with traffic jam

Shahjahanpur News: अड्डे के बजाय बाहर से चलीं बसें, जाम से जूझते रहे लोग

Tue, 26 Aug 2025 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Buses started from outside instead of the station, people kept struggling with traffic jam
शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के गेट पर खड़ी बसें व पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। डीएम के निर्देश के बावजूद रोडवेज बस अड्डे के भीतर से सोमवार को बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका। बसों का संचालन सड़क से होने के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ा। एआरएम का दावा है कि दो दिन में बस अड्डे के अंदर से संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सात अगस्त से रोडवेज बस अड्डे पर फर्श निर्माण का कार्य शुरू कराया गया था। परिवहन निगम के अफसरों ने पूरे बस अड्डे को खाली कराते हुए कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दिया और बसों का संचालन अड्डे के बाहर सड़क से शुरू करा दिया। इतना समय मिलने के बावजूद फर्श का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

गत दिनों डीएम ने निरीक्षण करने के बाद रविवार तक फर्श का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। सोमवार को मुख्य गेट पर कार्य होता रहा। इसके चलते बसें सड़क पर खड़ी रही और लोगों को जाम में फंसना पड़ गया। मुख्य मार्ग होने से दिन में कई बार लोग जाम से जूझते रहे। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि दो दिन में बसों का संचालन रोडवेज बस अड्डे के अंदर से शुरू करा दिया जाएगा। गेट पर कार्य पूर्ण होने के बाद सफाई कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में कई जगह लगा जाम
सोमवार को शहर में लोगों को कई जगह पर जाम से जूझना पड़ गया। अपराह्न डेढ़ बजे अंटा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते लोगों का निकलना दूभर हो गया। इसी तरह बहादुरगंज में आर्य महिला डिग्री कॉलेज के सामने ई-रिक्शा संकरे मार्ग में घुसने से लोग जाम में फंसे रहे। एकल मार्ग व्यवस्था होने के बावजूद ई-रिक्शा आदि की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। यहां पर एकल मार्ग व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है।

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के गेट पर खड़ी बसें व पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे के गेट पर खड़ी बसें व पड़ी निर्माण सामग्री। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed