फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Buses ran from four o'clock in the morning to Hardoi and Sitapur

हरदोई और सीतापुर के लिए सुबह चार बजे से दौड़ीं बसें

Fri, 13 Nov 2015 10:31 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 13 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Buses ran from four o'clock in the morning to Hardoi and Sitapur
भइया दूज के अवसर पर शुक्रवार को ट्रेनों और बसों में खूब यात्री उमड़े। त्योहार पर टीका करने के लिए बहनें अपने भाइयों के घर की ओर निकल पड़ीं तो तमाम भाइयों में बहनों के घर पहुंचने की ललक सुबह से दिखने लगी। सुबह से शाम तक ट्रेनें पीछे के स्टेशनों से फुल होकर यहां पहुंचीं। दोपहर बाद लखनऊ दिशा के लिए कोई ट्रेन नहीं होने पर रोडवेज बसों में यात्रियों का दबाव बढ़ गया। उधर, निगम के अधिकारियों ने दिल्ली रूट की तमाम बसें फर्रुखाबाद, सीतापुर और हरदोई मार्ग पर सुबह चार बजे से रवाना करानी शुरू कर दीं। लोकल रूट पर शटल सेवा के तौर पर बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाए।
विज्ञापन

भइया दूज के दिन सभी ट्रेनें फुल होने के कारण परिवहन निगम के अधिकारियों ने सुबह से दोपहर तक दिल्ली लांग रूट पर बसों की संख्या 40 से घटाकर 20 कर दी और लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए। बावजूद इसके सुबह से शाम तक रोडवेज बस स्टेशन पर मुसाफिरों का मेला लगा रहा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को लोकल रूट के यात्री अधिक देख इन मार्गों पर लांग रूट की बसें भेजने की योजना पहले ही बना ली थी।
विज्ञापन

यह योजना यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए कारगर साबित हुई। सुबह दिल्ली दिशा से आए लोगों को लखनऊ की ओर जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं मिली तो विकल्प के तौर पर बस से यात्रा करने का निर्णय किया। हरदोई, सीतापुर, लखनऊ रूट के शेड के नीचे यात्रियों को बसों की प्रतीक्षा करते देख स्टेशन प्रबंधक सुशील त्रिवेदी ने हरदोई और सीतापुर के लिए सुबह चार बजे से बसें रवाना कराईं। उन्होंने बताया कि बसों से हरदोई और सीतापुर भेजे गए यात्रियों को वहां से अगले पड़ाव के लिए बसें आसानी से सुलभ होंगी। इसी तरह गोला, मोहम्मदी, फर्रुखाबाद, पलिया, खुटार आदि मार्गों पर कई बसों ने शटल सेवा के तौर पर दिन में कई चक्कर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed