{"_id":"6915d5a310efad813a0fb38a","slug":"bus-services-on-the-delhi-route-were-halted-for-three-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-157612-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन घंटे ठप रखा दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन घंटे ठप रखा दिल्ली मार्ग पर बसों का संचालन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एआरएम से वार्ता करते डिपो के कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। परिवहन निगम की कार्यप्रणाली से नाराज चालक-परिचालकों ने बृहस्पतिवार को अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए बसों का संचालन ठप कर दिया। ऐसे में दिल्ली मार्ग पर तीन घंटे तक बसों का संचालन नहीं हुआ। बाद में एआरएम ने समझाकर शांत किया।
सुबह सात बजे से चालकों-परिचालकों ने दिल्ली मार्ग की बसों को वर्कशॉप से निकालने से इन्कार कर दिया। रोडवेज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद कार्यशाला गेट पर नारेबाजी की गई। चालकों के बस लेकर नहीं जाने से यात्रियों को भटकना पड़ा। कर्मचारी नेता विजय वर्मा ने बताया कि दिल्ली मार्ग पर दो चालकों को भेजा जाता है। ऐसे में उनके 692 किलोमीटर ही बनते हैं। उनके दो दिन भी खराब होते हैं, जबकि किलोमीटर आधे ही मिल रहे हैं। ऐसे में केवल एक चालक को नियुक्त करने की मांग की गई।
सूचना पर एआरएम अरुण कुमार और डिपो प्रभारी सुशील त्रिवेदी ने वार्ता की। बातचीत के दौरान नोकझोंक भी हुई। एआरएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर तीन घंटे के बाद बसों का संचालन शुरू करा दिया। इस मौके पर शाखाध्यक्ष अभिषेक सिंह, शाखा मंत्री विजय वर्मा,अरुण वर्मा, महावीर, विष्णु मूरत सिंह,सोनू, बंटी, मोरपाल, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
चालकों-परिचालकों की समस्याओं को सुना है। दिल्ली मार्ग की बसों पर एक चालक भेजेंगे, साथ ही उन्हें आराम का पूरा समय दिया जाएगा।
-अरुण कुमार, एआरएम