{"_id":"c46ca1774186bcb0f5179083103cd31a","slug":"bullion-market-will-be-closed-today-and-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आज और कल बंद रहेगा सर्राफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल बंद रहेगा सर्राफा बाजार
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा दो लाख रुपये और इससे अधिक मूल्य के सोने के आभूषणों की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता और एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में शहर का सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार से दो दिन बंद रहेगा।
विज्ञापन
उप्र सर्राफा एसोसिएशन से संबद्ध चौक सर्राफा एसोसिएशन की कोर कमेटी ने बुधवार को हुई बैठक में ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आह्वान को देखते सर्वसम्मति से यह निर्णय किया गया। संगठन के संरक्षक सुरेंद्र सिंह सेठ ने केंद्र सरकार के दोनों फैसलों को आभूषण व्यवसाय के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व और वित्त मंत्री के बीच नई दिल्ली में वार्ता संतोषजनक सिद्ध नहीं होने पर हड़ताल को तैयार रहें। बैठक में राजीव खन्न, विनीत टंडन, राजीव सिंह, राज नारायण गुप्ता आदि शामिल रहे। उधर, उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने सर्राफा एसोसिएशन की हड़ताल को संगठन स्तर से समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन