फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bullies firing on not opening shop for cigarettes, report on five people

सिगरेट के लिए दुकान न खोलने पर दबंगों ने की फायरिंग, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jun 2020 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bullies firing on not opening shop for cigarettes, report on five people
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जंगला में जबरन दुकान खुलवाने का विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। सरेराह हुई वारदात से इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जंगला में रमीज किराने की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात करीब 10:30 बजे कुछ लोग उनके पास पहुंचे और सिगरेट लेने को जबरन दुकान खुलवाने की कोशिश की। दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए तमंचा तान दिया। वाद-विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी। कई राउंड फायर किए। सरेराह हुई फायरिंग से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर अंजान चौकी प्रभारी सरदार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जिनमें खालिद निवासी मोहल्ला बिजलीपुरा, विशाल बाजपेयी निवासी मोहल्ला चौभुर्जी थाना चौक कोतवाली, दानिश निवासी मोहल्ला झंडा कला थाना सदर बाजार शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार किरन पाल सिंह ने बताया कि मामले में किराना व्यापारी रमीज की पत्नी रिजवाना की ओर से मुन्ना उर्फ आरिफ, फूल मियां समस्त निवासी मोहल्ला बिजलीपुरा थाना चौक कोतवाली एवं खालिद, विशाल बाजपेयी, दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपियों से एक तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed