{"_id":"68c9244edb6373d4e0039f77","slug":"bulldozer-runs-on-encroachment-obstructing-the-widening-of-the-state-highway-in-shahjahanpur-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाई से मची खलबली
Tue, 16 Sep 2025 02:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Sep 2025 02:18 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कांट में पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
बुलडोजर से ध्वस्त किया गया अतिक्रमण
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर में बरेली मोड़ से जलालाबाद तक फोरलेन मंजूर होने के बाद निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण को हटाने के लिए मंगलवार को पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम ने अभियान चलाया। कांट में अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस दिए गए थे लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया था।
विज्ञापन
स्टेट हाईवे-29 के अंतर्गत कांट के आबादी भाग में सड़क के बीच से 60- 60 फिट दोनों ओर खाली कराया जाना है। यहां पर अतिक्रमण किए हुए 80 लोगों को नोटिस दिए गए थे। तीन नोटिस देने के बावजूद किसी ने अतिक्रमण नहीं हटाया। कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद निर्देशों का पालन न किए जाने पर प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। मंगलवार को तहसीलदार सदर सत्येंद्र कटियार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने पिपरौला क्षेत्र में अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। बरेली मोड़ से लेकर पिपरौला के बीच अतिक्रमण को हटाया गया। तहसीलदार ने बताया कि कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। जल्द ही प्रशासन पूरे मार्ग से अतिक्रमण हटा देगा ताकि सड़क निर्माण के काम में बाधा न आए।
विज्ञापन