फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bujet

एक करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास

Wed, 10 Dec 2014 11:48 PM IST
तिलहर (शाहजहांपुर)
तिलहर (शाहजहांपुर) Updated Wed, 10 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
bujet
नगर पालिका परिषद की सामान्य बैठक में एक करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास कर बोर्ड ने चेयरमैन द्वारा नगर को विकास की डगर पर आगे बढ़ाने के लिए अधिकृत कर दिया। दोपहर दो बजे पालिका चेयरमैन इमरान खां की अध्यक्षता में शुरू हुई बोर्ड की मीटिंग में सड़कों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ का बजट सर्व सम्मति से पास कर दिया। बैठक में पिछले छह सालों से अधूरे पड़े सामुदायिक केंद्र के निर्माण के लिए पुन: निविदाएं आमंत्रित कर निर्माण शुरू कराने को मंजूरी दी गई। वहीं 29 संविदा कर्मियों का वेतन पुनरीक्षित किया गया तथा 82 सफाई कर्मियों को गर्म वर्दी का वितरण को मंजूरी दी गई। सोनू खन्ना ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर पालिका आराजी को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ ही निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई की मांग की। राम सिंह ने उमा टाकीज रोड को चौड़ा करके मार्केट बनाने का प्रस्ताव रखा जो सर्वसम्मति से पास हुआ। इसके लिए चेयरमैन ने पालिका के निकट बांबे गिफ्ट हाउस को 10 दिन में नोटिस देने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त राधारमण मिश्रा ने भक्सी तिराहे पर खडे़ होने वाले डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने तथा रोडवेज की बसें सुबह छह से नौ बजे के बीच तिलहर अड्डे से पूर्व की भांति चलाने तथा रेलवे फाटक कार्नर पर हाई मास्ट लगाने की मांग की। इस पर आम सहमति से मंजूरी दी गई।
विज्ञापन


प्रेस क्लब और स्वागत द्वार बनाने की जल्द होगी पहल
चेयरमैन इमरान खां ने कहा कि पूर्व में पास पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन बनाने के लिए कोतवाली के सामने पड़ी पालिका भूमि पर जल्द भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके अतिरिक्त नगर को प्रमुख स्थानों से जोड़ने वाले मार्गो पर स्वागत द्वार बनाकर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बोर्ड की मीटिंग में चेयरमैन के अलावा एसडीएम व प्रभारी ईओ पदम सिंह, प्रधान लिपिक सुशील बाबू सक्सेना, पालिका सदस्य सीमा शर्मा, कंचन रस्तोगी, शीला गुप्ता, राधारमण मिश्रा, सोनू खन्ना, इशरत अली, दिलशाद मंसूरी, मो. यासीन, राम सिंह, अरविंद यादव, सादिक अली, मोहित गुप्ता सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed