फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Built in seven hectares Medical College

सात हेक्टेयर में बनेगा मेडिकल कॉलेज

Tue, 14 Jun 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Built in seven hectares Medical College
सात हेक्टेयर में बनेगा मेडिकल कॉलेज
ग्राम अजीजपुर जिगनेरा में राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज कुल करीब 7.183 हेक्टेयर ग्राम समाज के भूभाग पर बनेगा। इसके निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम 18 जून की दोपहर को प्रस्तावित है। कार्यक्रम करीब चार घंटे का होगा लेकिन अभी अधिकृत तौर पर इसकी घोषणा प्रशासन ने नहीं की है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ से हेलीकाप्टर से यहां पहुंचकर आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में जिला प्रशासन पूरी तरह जुट गया है। मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे ही डीएम पुष्पा सिंह और एसपी डॉ. मनोज कुमार ने मातहत और सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर कॉलेज के लिए आवंटित भूभाग और कार्यक्रम स्थल पर बन रहे मंडप और हैलीपेड निर्माण कार्य का जायजा लिया। डीएम ने  कार्यक्र्तम स्थल पर हेलीपैड, पंडाल, वैरीकेडिंग आदि विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा  - निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित ग्राम अजीजपुर जिगनेरा एवं ग्राम धरनी धरपुर की कुल 7.183 हेक्टेयर भूमि में बनने वाले मेडिकल कालेज का पैदल घूमकर अवलोकन किया। डीएम ने तहसीलदार सदर को निर्देश दिया कि ग्राम सभा की जितनी भूमि मेडिकल कालेज के लिए आवंटित की गई है, उसका सीमांकन कराकर आज ही पत्थर गड़वा दें जिससे भूमि पर कोई अतिक्रमण न कर सके। जिले के पं0 रामप्रसाद बिस्मिल जिला चिकित्सालय को उच्चीकृत कर मेडिकल कालेज बनाने हेतु शासन द्वारा दी गई स्वीकृति के परिप्रेक्ष्य में ग्राम अजीजपुर जिगनेरा के ग्राम समाज की गाटा संख्या 12 की 4.945 हेक्टेयर ऊसर भूमि और ग्राम धरनी धरपुर के ग्राम समाज की गाटा संख्या 82 के 2.238 मिनजुमला बंजर भूमि जिलाधिकारी द्वारा मई 2015 में कालेज को आवंटित की गई थी। इस दौरान सीडीओ पुलकित खरे, एडीएम प्रशासन एमएएन उपाध्याय, सीएमओ डॉ. कमल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसडीएम सदर अजय तिवारी, अधिशासी अभियंता पीडबल्यूडी जेपी सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


जिगनेरा पहुंचे राज्यमंत्री और सपा पदाधिकारी
ददरौल ब्लॉक के ग्राम अजीजपुर जिगनेरा गांव में बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का 18 जून को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम स्थल का राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां और जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने मंगलवार का जायजा लिया। हैलीपेड निर्माण और कार्यक्रम स्थल पंडाल निर्माण आदि देखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिना भेदभाव के चौमुखी विकास कार्यक्रम में जुटी सपा सरकार की ओर यह मेडिकल कालेज शाहजहांपुर के लिए ऐतिहासिक तोहफा हैगा। इससे जिले और आसपास के करोड़ों लोग लाभान्वित होंगे। इस दौरान सपा के नीरज मिश्रा, हिमांशु वाजपेयी, श्यामजी शुक्ला, सिद्दीक खां, आरिफ, राकेश आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन


चार घंटे शाहजहांपुर में रहेंगे केंद्रीय मंत्री
 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा 18 जून राजकीय एलोपैथ मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास के दौरान चार घंटे शाहजहांपुर में रहेंगे। मंत्री के निजी सचिव एके पालीवाल की ओर सांसद कृष्णा राज के भेजे गए टूर कार्यक्रम के अनुसार, 18 जून की सुबह केंद्रीय मंत्री दिल्ली से जेट एयरवेज से 10.20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर ुउतरेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से 11 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे और अपराह्न तीन बजे लखनऊ  के लिए हेलीकाप्टर से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed