फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Build private industrial park in ten acres, loan will be available on simple interest

Shahjahanpur News: दस एकड़ में निजी औद्योगिक पार्क बनाएं, मिलेगा साधारण ब्याज पर लोन

Sun, 20 Aug 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Build private industrial park in ten acres, loan will be available on simple interest
अरुण पांडेय, सहायक विकास अधिकारी, उद्योग केंद्र
शाहजहांपुर। जिले में उद्योग इकाइयों को धरातल पर उतारने के लिए निजी औद्योगिक पार्कों को विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पार्क को विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 50 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से साधारण ब्याज पर लोन देगी। निजी पार्क बनाने के लिए एक उद्यमी ने उद्योग केंद्र से संपर्क साधा है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 217 एमओयू साइन हुए थे। अधिकारियों ने 164 निवेशकों को हरी झंडी दी थी। समिट के दौरान ही निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए उद्योग केंद्र के अफसरों ने जमीन की तलाश शुरू की थी। उन्हें सफलता नहीं मिल पाई थी। ऐसे में कई निवेशकाें ने जमीन न हाेने की बात कहते हुए प्रोजेक्ट लगाने से हाथ खड़े कर दिए थे। इस मामले का शासन ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन

अब उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए अपना खजाना खोल दिया है। उद्योग केंद्र के सहायक विकास अधिकारी अरुण पांडेय ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास दस से 50 एकड़ तक जमीन है वह अपना निजी पार्क विकसित कर सकता है। उसे सरकार 50 लाख प्रति एकड़ के हिसाब से पार्क को विकसित करने के लिए लोन देगी। पार्क को विकसित करने के बाद लीज, किराए या बिक्री करने की सुविधा भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक उद्यमी ने पार्क के लिए संपर्क साधा



औद्योगिक पार्क बनाने के लिए एक उद्यमी ने स्थानीय अफसरों से संपर्क साधा है। उन्होंने अपनी जमीन के कागजात भी दिखाएं हैं। कागज पूर्ण होने पर राजस्व विभाग से जांच कराने के बाद डीपीआर बनाकर डीएम के स्तर से शासन को भेजकर औद्योगिक पार्क को विकसित करने के लिए धनराशि की मांग की जाएगी।



कई मायने में होंगे फायदे

औद्योगिक क्षेत्र में कई तरह के प्रतिबंध होते हैं। निजी पार्क होने पर उद्यमियों को काफी फायदा होगा। मरम्मत का कार्य आसान होगा। कई मायने में उद्यमियों को लाभ होंगे। - शुभम खन्ना, उद्यमी





कई समस्याएं हाेंगी दूर

उद्यमियों के लिए निजी पार्क मुख्य सड़क के किनारे विकसित किया जाए। इससे उन्हें अपना माल भेजने में आसानी होगी। पार्क बनने से समस्याएं भी दूर होंगी। - गुरजीत सिंह, चैप्टर चेयरमैन आईआईए






अभी तो ये सिर्फ शुरूआत है
निजी पार्क को विकसित करने वाले को शासन से लोन साधारण ब्याज पर मिलेगा। अभी एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क साधा है। संभावना है कि और लोग भी पार्क बनाने के लिए आगे आएंगे। हम इसे अभी शुरूआत मान सकते हैं।



- अरुण पांडेय, सहायक विकास अधिकारी, उद्योग केंद्र

अरुण पांडेय, सहायक विकास अधिकारी, उद्योग केंद्र

अरुण पांडेय, सहायक विकास अधिकारी, उद्योग केंद्र

अरुण पांडेय, सहायक विकास अधिकारी, उद्योग केंद्र

अरुण पांडेय, सहायक विकास अधिकारी, उद्योग केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed