फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BSP workers opposed the installation of the board of the tube well department in the Buddha Park of Khutar

Shahjahanpur News: खुटार के बुद्ध पार्क में नलकूप विभाग का बोर्ड लगाने का बसपाइयों ने किया विरोध

Tue, 24 Jun 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
BSP workers opposed the installation of the board of the tube well department in the Buddha Park of Khutar
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा पदा​धिकारी। संवाद 
शाहजहांपुर। खुटार के बुद्ध पार्क में नलकूप विभाग का बोर्ड लगाए जाने से आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर बुद्धा पार्क से बोर्ड हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे बसपाइयों ने डीएम के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष हरीराम कश्यप, बरेली मंडल प्रभारी उदयवीर सिंह के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि खुटार के बुद्ध पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगी हुई है। 1995 से स्थापित इस पार्क को राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जाए। पार्क में नलकूप विभाग की ओर से बोर्ड लगाया गया है, जिससे महापुरुषों का अपमान हुआ है। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान चंद्रकेतु मौर्य, राकेश सागर, राजीव कुमार, नवलकिशोर राव, हरीराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed