फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BSP state president said on Akhilesh's statement - SP is B-team of BJP

Shahjahanpur News: अखिलेश के बयान पर बोले बसपा प्रदेश अध्यक्ष- भाजपा की बी-टीम है सपा

Mon, 20 Mar 2023 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 20 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
BSP state president said on Akhilesh's statement - SP is B-team of BJP
शाहजहांपुर में ददरौल विधानसभा में सम्मेलन में बोलते बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल। संवाद
शाहजहांपुर। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रविवार को लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर ददरौल और कटरा विधानसभा में सेक्टर बूथ कमेटी के सम्मेलनों को सम्बोधित किया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बसपा को भाजपा की बी टीम बताने पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की बी-टीम तो सपा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत आयोजित सम्मेलन में बूथों को मजबूत करने के साथ ही सपा और भाजपा से सावधान रहने पर जोर दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा बसपा को भाजपा की बी-टीम बताने पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सपा ही भाजपा की बी-टीम है। लोकसभा में किस दल ने नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने की बात कही थी, यह जगजाहिर है।
विज्ञापन

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आजमगढ़ में उपचुनाव में अखिलेश यादव एक दिन भी चुनाव प्रचार करने नहीं गए। उन्हें आरएसएस और भाजपा ने रोक रखा था। जो सीट आजम खां के सम्मान के लिए जीतना जरूरी थी, वहां भी सपा प्रमुख ने प्रचार में सिर्फ औपचारिकता निभाई। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर कहा कि भारत सेकुलर देश है। हमारा विश्वास किस धर्म पर है, उस पर नेताओं को चिंता नहीं करना चाहिए। जिन्हें कोई पूछ नहीं रहा, वे चर्चा में रहने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनाथ पाल ने कहा कि नगर पंचायत, नगर निगम व लोकसभा के चुनाव को पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। आमजन के बीच जाकर महंगाई, बेरोजगारी की बात की जाएगी। इस मौके पर को-आर्डिनेटर दिनेश एडवोकेट, रामकुमार मौर्या, उदयवीर सिंह, जयवीर सिंह, चंद्रकेतु मौर्या, सरजील अहमद, आदर्श एडवोकेट, मनोज सिंह, अमित वाल्मीकि, संतन पाल गौतम आदि मौजूद रहे। अंत में आभार जिलाध्यक्ष जदुवीर गौतम ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed