{"_id":"58c433a94f1c1b374fdc566c","slug":"bsp-s-two-candidates-could-not-be-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के दो प्रत्याशी भी नहीं बचा सके जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के दो प्रत्याशी भी नहीं बचा सके जमानत
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 11 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
bsp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
71 में 55 प्रत्याशियों की जमानत धनराशि जब्त
अवधेश और मो. असलम नहीं जुटा सके 1/6 वोट
विधानसभा चुनाव के लिए तमाम प्रत्याशियों द्वारा बिना किसी खास जनाधार के नामांकन कराते वक्त उनकी जमानत जब्त होने की जो आशंकाएं व्यक्त की जा रही थी वह शनिवार को नतीजे घोषित होने पर सच साबित हुई। तमाम लंबे-चौड़े दावे करते हुए जिले की छह विधानसभा सीटों से 71 प्रत्याशी चुनावी समर में उतरे, लेकिन 55 उम्मीदवार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कुल वैध मतों का छठा हिस्सा हासिल करने का निर्धारित मानक पूरा नहीं कर पाने पर जमानत राशि जब्त करा बैठे।
बता दें कि बता दें कि कटरा विधानसभा क्षेत्र से 13, जलालाबाद से 10, तिलहर से 14, पुवायां से 11, शाहजहांपुर नगर से 13 और ददरौल विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। नामांकन कराते वक्त रिटर्निंग अधिकारियों ने उनसे दस-दस हजार रुपये की जमानत राशि इस शर्त के साथ जमा कराई थी कि यह धनराशि उसी दशा में लौटाई जाएगी जब उन्हें कुल वैध मतों के 1/6 वोट हासिल होंगे।
आयोग की इस कसौटी पर न केवल निर्दलीय और क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशी बल्कि बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले शहर सीट के उम्मीदवार मो. असलम खां और तिलहर से किस्मत आजमा रहे अवधेश कुमार वर्मा भी फेल हो गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार अग्रवाल के अनुसार मतदान में जिन लोगों ने नोटा बटन का इस्तेमाल किया, उनके वोट वैध मतों में शामिल नहीं किए गए। इसलिए जमानत राशि जब्त करने अथवा उसे लौटाने की प्रक्रिया में नोटा श्रेणी के वोटों को शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
जमानत बचाने को इतने वोटों की थी जरूरत
--------------------------------
विधानसभा क्षेत्र न्यूनतम वोट
0 131 कटरा 31860
0 132 जलालाबाद 34453
0 133 तिलहर 33701
0 134 पुवायां 37856
0 135 शाहजहांपुर नगर 34145
0 136 ददरौल 35696
इन सभी प्रत्याशियों को गंवानी पड़ी जमानत राशि
1. 131 कटरा: विविध कुमार, जयवीर सिंह, दिनेश चंद्र, वेदराम, सुनीता देवी, कृष्ण पाल सिंह, राजकुमार, सूरजपाल और संजीव कुमार मिश्रा।
2. 132 जलालाबाद: अमित प्रियदर्शी राजपूत, मो. आकिल, जगपाल, जयश्री, राम प्रकाश, आशा राम और भारत भूषण।
3. 133 तिलहर: अवधेश कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार, अनीस कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, राजेश यादव, शिवम शर्मा, सुखवीर सिंह, हरीश चंद्र, अरुणा देवी, रमेश पाल सिंह यादव, राकेश कुमार और रागिनी सिंह।
4. 134 पुवायां: अरुण कुमार, महेंद्र, रजनीश, राकेश कुमार, कंधई लाल, चंद्र्रकला, धीरेंद्र प्रसाद और बंधू प्रसाद।
5.135 शाहजहांपुर नगर: गौरव, मनीश चंद्रा, मो. असलम खां, अनिल कुमार सिंह, राजीव कुमार सक्सेना, सर्वेश कुमार, किशन लाल, रोहित दीक्षित, लोकेश श्रीवास्तव, संजय कुमार और हीरा लाल शुक्ला।
6. 136 ददरौल: रूपा, ओमकार सिंह वर्मा, गुरुदयाल, कुबेर, गुरप्रीत सिंह, प्रताप सिंह, और राजेंद्र प्रसाद।