{"_id":"5aaa7e3c4f1c1b8f778b594c","slug":"bsa-office-gherao-over-salary-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय की मांग लेकर प्रेरकों ने घेरा बीएसए दफ्तर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय की मांग लेकर प्रेरकों ने घेरा बीएसए दफ्तर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 15 Mar 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
protest at BSA office
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन ने बकाया मानदेय की मांग को लेकर प्रांतीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय परिसर का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को दिए गए।
जिलाध्यक्ष जनमेजय सिंह यादव के नेतृत्व बीएसए कार्यालय में जुटे शिक्षा प्रेरकों ने 14 माह का बकाया मानदेय दिए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहले 31 दिसंबर तक योजना चलाई और बाद में बंद कर दी। इसके बाद तीन माह तक योजना और बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार प्रेरकों को मानदेय नहीं दे रही है, जबकि उनसे चुनाव, बीएलओ, पल्सपोलियो, रैपिड सर्वे आदि के काम बराबर लिया जा रहा है। शिक्षा प्रेरकों के लिए अभी तक कोई गाइड लाइन भी जारी नहीं की गई है।
बीएसए दफ्तर का घेराव और प्रदर्शन करने में राजपाल, राजेश, आनंद देव वर्मा, बिजेंद्र सिंह यादव, अर्चना दीक्षित, अखिलेश कुमार, वैभव मिश्रा, संतोष कुमार, राजवीर सिंह यादव, अवधेश कुमार, उमा देवी, दिनेश कुमा, पुष्पेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।