फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Brother threatened... 12 year old sister committed suicide by hanging herself

Shahjahanpur News: भाई ने दी धमकी... 12 वर्षीय बहन ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 01 Dec 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 01 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Brother threatened... 12 year old sister committed suicide by hanging herself
शाहजहांपुर। माता-पिता की मौत के बाद बुआ के पास रह रही सलोनी (12 वर्ष) ने फंदे से लटककर जान दे दी। सफाईकर्मी पिता की मौत के बाद आठ बच्चों के खाते में एक-एक लाख रुपये आए थे। आरोप है कि एक भाई ने सलोनी के खाते में जमा रुपये निकालने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना पुवायां क्षेत्र के गांव बितौनी निवासी राम निवासी पंचायत विभाग में सफाईकर्मी थे। आठ वर्ष पहले पहले उनकी पत्नी छोटी बिटिया की मौत हो गई थी। इसके बाद थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मुड़िया पवार में रहने वाले उसके फूफा कल्लू और बुआ कलावती सलोनी को अपने साथ घर ले आई थीं। कल्लू ने बताया कि चार वर्ष पहले सलोनी के पिता की भी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद फंड आदि से मिले आठ लाख रुपये सभी आठ भाई-बहनों के खाते में बराबर बांटकर डाले गए थे।
विज्ञापन

कल्लू का आरोप है कि सलोनी का भाई कुछ दिन पहले उससे मिलने आया और कहा कि उसके साथ घर चलो नहीं तो उसके हिस्से के रुपये निकाल लेंगे, तब से सलोनी परेशान थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे कल्लू और कलावती खेत पर गए थे। सलोनी घर में खाना बना रही थी। कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों ने खिड़की से देखा कि सलोनी कमरे के अंदर फंदे से लटक रही है। दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से उतारा गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्लू के मुताबिक, इसकी सूचना सलोनी के भाई-बहनों को दी गई, लेकिन वे नहीं आए। शुक्रवार शाम तक कल्लू और उनके परिजन इंतजार करते रहे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सिंधौली महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बालिका के भाई-बहन काफी बुलाने के बाद शनिवार को थाने आए हैं। बालिका के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

---------------------
अकेलापन महसूस करें बच्चे तो करें बात
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. रोहिताश ईशा ने बताया कि कई बार विभिन्न कारणों से बच्चे अकेलापन महसूस करने के कारण गंभीर अवसाद में आ जाते हैं। ऐसी स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब वे अपनी बात किसी से कह नहीं पाते हैं। ऐसे में तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। परिवार वालों को चाहिए कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के साथ डांट-फटकार का व्यवहार न करें। पहले उन्हें समझाने का प्रयास करें। यदि वे कोई अपनी बात कहना चाह रहे हैं तो उसे गंभीरतापूर्वक सुने और समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed