फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Broken pipelines are contaminating the water.

Shahjahanpur News: टूटी पाइप लाइनें पानी को कर रहीं दूषित

Thu, 08 Jan 2026 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Broken pipelines are contaminating the water.
अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद
शाहजहांपुर। लोगों को स्वच्छ पानी देने के दावे कोरे साबित हो रहे हैं। जलजीवन मिशन के तहत डाली गई पाइप लाइनें लीक होने व ओवरहेड टैंक की सफाई नहीं होने से घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। पाइप लाइन से आने वाला पानी, पीना तो छोड़िए, कपड़े या बर्तन धोने के लायक भी नहीं है। इस वजह से लोगाें को हत्थे वाले नल या पड़ोसियों के सबमर्सिबल पर निर्भर होना पड़ रहा है। लोग बीमारियों की चपेट में भी आ रहे हैं। वहीं जिम्मेदारों की नजर में सब ठीक है।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में नगरीय क्षेत्र में जलजीवन मिशन अमृत योजना के तहत जलापूर्ति शुरू की गई थी। 50 करोड़ खर्च कर छह ओवरहैड टैंक बनाए गए और 142 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई। उसके बावजूद लोगों को सर्दी में पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर के मोहल्ला दिलाजाक में कंपोजिट विद्यालय के नजदीक के करीब सौ मोहल्लों के लोग पिछले 20 दिनों से पानी के लिए जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

यहां घरों में स्वच्छ जल नहीं आ रहा। कई जगह पर सड़क पर पानी की लीकेज की समस्या है। मोहल्ले के निजाकत ने पानी से भरी बाल्टी दिखाते हुए कहा कि पानी कपड़े धोने के लायक भी नहीं है। उनके पड़ोसी रिफाकत और फिरदौस आलम ने भी घरों से गंदा पानी लाकर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि गंदे पानी की समस्या को लेकर नगर निगम और पार्षद को अवगत कराया, उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी तरह मोहल्ला एमनजई जलालनगर में एक मीनार वाली मस्जिद से नाले की ओर जाने वाले मार्ग पर लीकेज मिला। यहीं से पानी निकलकर दोबारा पाइप लाइन में जा रहा था।
--
अंटा चौराहे पर सड़क पर बह रहा पानी
अंटा चौराहा पर मुख्य सड़क पर मस्जिद के सामने सड़क खोदाई के बाद दुरुस्त नहीं की गई। इसके चलते पानी सड़क पर बह रहा है। यहीं से दूषित जल भी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। कई दिन बीतने के बाद भी सही कराने की फुर्सत अफसरों को नहीं मिली है। इसी तरह बिजलीपुरा मोहल्ले में लीकेज की समस्या एक सप्ताह से बनी हुई है। इसकी वजह से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। मोहल्ला जलालनगर, बाडूजई पेशावरी, एमनजई जलालनगर, बहादुरपुरा, करबला, मोहम्मद जई, बाबूजई आदि मोहल्लों में भी गंदे पानी की सप्लाई की समस्या सामने आई।
--
पाइप लाइनों के फेर में पानी संकट से जूझ रहे लोग
शहर में पूर्व में पुरानी पाइप लाइन पड़ी थी। योजना के तहत नई पाइप लाइन भी डाल दी गई। नगर निगम से दोनों लाइनों पर आपूर्ति चल रही है। दो पाइप लाइनों की वजह से लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा। कभी नई तो कभी पुरानी पाइप लाइन को ठप कर दिया जाता है। इसके चलते भी लोगों को पानी नहीं मिल पाता।
--
अमृत योजना-2 के तहत अब तक 20 प्रतिशत ही हो पाया काम
अमृत मिशन योजना-2 के तहत मई 2025 में सरकार की ओर से शहर में 125 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। इसमें शहर में 12 नलकूप और छह ओवरहैड टैंक का निर्माण किया जाना है। 330 किमी लंबी लाइन बिछाए जाने के साथ करीब 46000 कनेक्शन किए जाने हैं। यह और बात है कि अबतक मात्र 30 किमी लंबी लाइन बिछाई जा सकी है। सिर्फ 20 फीसदी ही निर्माण पूरा हो पाया है।
--
शहर में सप्लाई की स्थिति
- 2,092 हैंडपंप की संख्या
- 280 किमी लंबी पाइप लाइन बिछी
- 150 फुट पर कराई जा रही हैंडपंप की बोरिंग
--
जांच में पाया 319 टीडीएस
नगर निगम की ओर से एक सप्ताह पहले खलील शर्की स्थित नलकूप का नमूना लेकर जांच कराई गई। इसकी जांच रिपोर्ट में टीडीएस (टोटल डिसॉल्व्ड सॉलिड्स) 319 पाया गया। नगर निगम के अफसरों के अनुसार, 500 तक टीडीएस तक पानी पीने लायक होता है। अफसरों ने कहा कि पानी में टीडीएस की मात्रा ठीक हैं। इसके अलावा आवास विकास, गढ़ी गाड़ीपुरा, तारीन गाड़ीपुरा और चौभुर्जी में पांच सैंपल जांच के लिए भेजे जा गए हैं।
--
लोगों का दर्द
काफी समय से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इसकी शिकायत पार्षद और नगर निगम से कर चुके हैं। पीने के लिए पानी आसपास के लोगों के घर में लगे सबमर्सिबल से लेना पड़ता है।
- गुड्डू, दिलाजाक
--
लीकेज होने की वजह से काफी गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इस पानी को पीना तो दूर कपड़े भी नहीं धोए जा सकते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
- कादिर, दिलाजाक।
--
दुकान के सामने एक सप्ताह से लीकेज है। इसकी वजह से दुकान के बाहर पानी बहने लगता है। ग्राहक दुकान पर रुकना नहीं चाहते। नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- सुनील यादव, बिजलीपुरा
--
पाइप लाइन में लीकेज होने की वजह से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। पीने योग्य पानी नहीं है। मुख्य सड़क पर लीकेज हो रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई देखने तक नहीं आया।
-उस्मान, बिजलीपुरा

--
शहर के सभी क्षेत्रों में साफ जल की आपूर्ति की जा रही है। अगर कहीं लीकेज की दिक्कत है तो उसको ठीक कराया जाएगा। जो भी शिकायत आती हैं उनका समाधान कराया जाता है।

- विजय नारायण मौर्य, महाप्रबंधक जल, नगर निगम

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

अंटा चौराहा के पास पाइप लाइन लीकेज से बह रह सड़क पर पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed