फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Broken are forced to cross the river by boat rural Doab

टूटी नाव से नदी पार करने को मजबूर हैं दोआब के ग्रामीण

Mon, 25 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 लंबे समय से की जा रही मांग के बाद भी बहगुल और रामगंगा नदी के दोआब में बसे ग्रामीणों के आने जाने के लिए प्रशासन एक नाव मुहैया नहीं करा सका है। बरसाती मौसम में नदी का फाट बढ़ जाने के बाद दिक्कत और बढ़ गई है। प्रशासन की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर से करीब पांच किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में बहगुल नदी पार हवा मड़ैया, चितरउ, संगाहा, उइला, थाथरमई, कुंडरा पहाड़पुर समेत लगभग एक दर्जन गांव बसे हुए हैं। इन गांवों के दूसरी तरफ  रामगंगा नदी है। रामगंगा पर कोई पुल नहीं है, जबकि बहगुल नदी पर पीडब्लूडी द्वारा हर साल अस्थाई पुल का निर्माण किया जाता है, जिसे बरसात शुरू होते ही तोड़ दिया जाता है। इन गांवों के हजारों लोगों को अपनी जरूरत का सामान अथवा किसी सरकारी काम को निपटाने के लिए कस्बे में आना पड़ता है। गांव वालों द्वारा चार साल पहले चंदे से खरीदी गई छोटी सी नाव नदी में डाली गई जो अब काफी खस्ताहाल है, लेकिन बरसाती मौसम में अब वही नाव लोगों के आने जाने का एकमात्र साधन बनी हुई है। 
विज्ञापन

गांव संगाहे के पूर्व प्रधान बच्चू लाल यादव के अलावा धनपाल, ओमप्रकाश, ध्यानपाल, वीरपाल, राम सिंह आदि ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत कस्बे में पढ़ने जाने वाले बच्चों को लेकर है। गांव वालो के अनुसार पहले नदी में पानी कम होने से किसी तरह काम चल जाता था, लेकिन नदी का फाट बढ़ जाने के बाद नाव में बैठना खतरे से खाली नही। इसके बाद भी उसी नाव के सहारे नदी पार करना उन लोगों की मजबूरी है। बताया कि वे लोग कई बार प्रशासन से नई नाव उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं। गांव चितरऊ निवासी तथा ब्लाक प्रमुख गोपाल वर्मा ने प्रशासन से लोगों के आने जाने के लिए सरकारी नाव उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed