फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bright sunshine during the day, cold in the morning and evening making people sick

Shahjahanpur News: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम ठंड कर रही बीमार

Sun, 08 Mar 2026 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bright sunshine during the day, cold in the morning and evening making people sick
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह-शाम की ठंड और दिन की चटख धूप लोगों को बीमारी कर रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में खांसी, जुकाम व बुखार की गिरफ्त में आए मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में होली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 385 लोगों की ओपीडी हुई थी। शुक्रवार को 1466 और शनिवार को 1526 लोगों की ओपीडी हुई। इससे पूर्व 1000-1200 की ओपीडी हो रही थी। करीब 50 से 60 फीसदी मरीजों की संख्या मौसम में हुए बदलाव के चलते बढ़ी है।
विज्ञापन

दिन की चटख धूप में कम कपड़े पहनकर निकलने के बाद रात की ठंड घातक साबित हो रही है। इससे लोग खांसी, जुकाम व बुखार की गिरफ्त में आ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में समय से पूर्व ही मरीज पहुंचकर लाइन में लगे दिखाई दे रहे हैं। मेडिसिन व बाल रोग कक्ष के बाहर सर्वाधिक मरीजों की लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खून की जांच कराने के लिए भी मरीजों को लैब में मशक्कत करनी पड़ रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें। लोग वायरल के शिकार हो रहे हैं।

--
पैथोलोजी और एक्स-रे पर पड़ रहा अतिरिक्त दबाव
पिछले एक सप्ताह से सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग जा रही है। कई वार्डों में बेड फुल होने की स्थिति है। इमरजेंसी में सांस लेने में दिक्कत, तेज बुखार और गंभीर हालत वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। पैथोलोजी और एक्स-रे जैसी जांच सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed