फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bride missing from market while shopping shahjahanpur

शादी से पहले दुल्हन लापता: चाची के साथ शॉपिंग करने गई थी युवती, परिवाल के लोग खोजबीन में जुटे

Fri, 24 Nov 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 05:23 PM IST
सार

रोजा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की छह दिसंबर को शादी है। इसके लिए वह शॉपिंग करने गई थी। अचानक बाजार से वह लापता हो गई। जब युवती का पता नहीं चला तो उसके पिता ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Bride missing from market while shopping shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपनी शादी के लिए खरीदारी करने आई युवती नकदी और जेवर लेकर बाजार से लापता हो गई। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक रोजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की छह दिसंबर को शादी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। 22 नवंबर को युवती अपनी चाची व परिवार की एक अन्य लड़की के साथ खरीदारी करने के लिए शहर के बहादुरगंज बाजार आई थी। 

विज्ञापन

युवती का नहीं चल सका पता
इस बीच युवती किसी को बिना बताए बाजार से कहीं चली गई। उसकी चाची को लगा कि वह कहीं गई होगी, वापस आ जाएगी। काफी देर इंतजार करने के बाद भी युवती नहीं आई तो उन्होंने फोन से परिजनों को सूचना दी। परिजन भी युवती की तलाश में जुट गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 

इस मामले में युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 20 हजार रुपये, पायल, एक सोने की अंगूठी ले गई। बहादुरगंज बाजार में इलाके दो युवक अरविंद और सचिन भी थे। अरविंद को छोड़कर सचिन बाइक से लौट आया था। अरविंद पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed