फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bride brother-in-law dies in clash over dance on DJ in wedding ceremony in shahjahanpur

बरात में बवाल: डीजे पर डांस को लेकर मारपीट, दुल्हन के चचेरे जीजा की मौत, तीन लोग घायल

Fri, 19 Apr 2024 01:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Apr 2024 01:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हगंज में बृहस्पतिवार रात एक मैरिज होम में डीजे पर डांस का वीडियो बनाने को लेकर बवाल हो गया। दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। घटना में दुल्हन के चचेरे जीजा की मौत हो गई। तीन लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
bride brother-in-law dies in clash over dance on DJ in wedding ceremony in shahjahanpur
घटना के बाद मोहल्ले में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हगंज थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में डीजे पर डांस का वीडियो मोबाइल फोन से बनाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में दुल्हन के चचेरे बहनोई की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच बरातियों को हिरासत में लिया है। घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं।

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना क्षेत्र अमृतपुर के ग्राम रम्पुरा नेवादा निवासी अंकित की शादी अल्हागंज के मोहल्ला शिवपुरी निवासी कमलेश की पुत्री लक्ष्मी से तय हुई थी। बृहस्पतिवार शाम बरात अल्हागंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आई थी। बताते हैं कि रात करीब 11 बजे डीजे पर डांस के वीडियो बनाने को लेकर नाराजगी जताने पर वर-वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। 

विज्ञापन

सिर में चोट लगने से मौत  
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें लड़की का चचेरा बहनोई राजेश (35) की कनपटी और सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। राजेश मूल रूप से दसिया देवघड़ा, बाराकलां थाना कलान का रहने वाला था। वह वर्तमान में अल्हागंज में रह रहा था। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। 

सूचना पाकर सीओ जलालाबाद अजय राय मौके पर पहुंच गए और जांच की। जलालाबाद, अल्हागंज और मदनापुर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed