{"_id":"66f9ab0642de9fe36907b634","slug":"brick-and-rebar-fell-on-a-woman-going-for-naming-ceremony-she-died-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-128211-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नामकरण संस्कार में जा रही महिला पर गिरी ईंट व सरिया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नामकरण संस्कार में जा रही महिला पर गिरी ईंट व सरिया, मौत
Mon, 30 Sep 2024 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
विद्यावती का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
तिलहर। रेलवे स्टेशन मार्ग पर दुकान का लिंटर तोड़ने के दौरान कलान थाना क्षेत्र के गांव चौराबगरखेत निवासी विद्यावती (50) के ऊपर लिंटर की ईंट व सरिया गिर गई। हादसे में घायल महिला ने सीएचसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
अजुद्धी की पत्नी विद्यावती तिलहर के गांव रुजवारी में अपनी बहन के नाती के नामकरण संस्कार में शामिल होने भाभी के साथ आई थीं। बाइपास चौराहे पर वाहन से उतरने के बाद स्टेशन मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग की ओर पैदल जा रही थीं। सड़क से रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाते समय सेतु निगम के बन रहे ओवरब्रिज द्वारा चिह्नित दुकान का लिंटर तोड़े जाने के दौरान ईंट में फंसी सरिया विद्यावती के शरीर में घुस गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तत्काल उन्हें सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विद्यावती के रिश्तेदार और परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अपराध निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।