फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Breach in security of police line, mobiles of three policemen stolen

Shahjahanpur News: पुलिस लाइन की सुरक्षा में सेंध, तीन पुलिसकर्मियों के मोबाइल चोरी

Wed, 01 Feb 2023 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Breach in security of police line, mobiles of three policemen stolen
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन भी अब सुरक्षित नहीं रह गई है। बेखौफ चोर पुलिस के माल पर भी हाथ साफ करने से नहीं चूक रहे हैं। सोमवार रात चोरों ने बैरक में घुसकर दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों के मोबाइल चोरी कर लिए। पुलिस कर्मी सोते रहे। दरोगा की तहरीर पर थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

एसआई योगेंद्र त्यागी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह पुलिस लाइन स्थित बैरक में सोमवार रात सो रहे थे। रात में 12 से दो बजे के बीच चोर बैरक में घुस गए और उनका मोबाइल चोरी कर लिया। बैरक में लेटे कांस्टेबल हरेंद्र मलिक और हेड कांस्टेबल दिनेश गिरि का मोबाइल भी चोर ले गए। सुबह जागने पर उन्हें मोबाइल चोरी होने का पता चला। एसआई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस बाबत जब सीओ लाइन अमित चौरसिया से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें पुलिस लाइन में चोरी की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
पुलिस लाइंस में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। वर्ष 2022 में महिला कांस्टेबल की बैरक में घुसकर चोर मोबाइल ले गए थे। इस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस लाइन के गेट पर एक कांस्टेबल की सास से जेवर ठग लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed