{"_id":"8179d3ef6fdb24717e768b4165d97244","slug":"brains-sp-s-achievements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों तक पहुंचाएं सपा की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों तक पहुंचाएं सपा की उपलब्धियां
पुवायां/ जलालाबाद।
Updated Thu, 21 May 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के सपा जिला प्रभारी और अमरोहा के पूर्व जिलाध्यक्ष बुद्धसिंह यादव ने कहा कि सपा की कथनी करनी एक है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार प्रदेश का भरपूर विकास करा रही है, लेकिन कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि को लोगों को तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जबकि अन्य पार्टियां काम नहीं करने के बाद भी विकास का ढिंढोरा पीटती रहती है।
जिला प्रभारी बृहस्पतिवार को पुवायां के ब्लाक सभागार और जलालाबाद के डाक बंगला में पुवायां, तिलहर, जलालाबाद, ददरौल विधानसभा क्षेत्रों के बूथ सेक्टर प्रभारियों और सह सेक्टर प्रभारियों की बैठकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी ताकत पहचाने और पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इससे 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनेगी। बैठकों की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि प्रदेश में सपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। कार्यकर्ता आपस में गुटबाजी समाप्त कर मन लगाकर पार्टी के लिए काम करें। पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, वह पूरी मजबूती बनाए रखे और पार्टी हित में काम करें।
सम्मेलन को जिला महासचिव रणजंय सिंह यादव, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, गोपाल अग्निहोत्री, विनायक अग्रवाल, हिमांशु बाजपेयी, रामू तिवारी आदि तथा जलालाबाद में पूर्व विधायक शरदवीर सिंह, गोपाल अगिभनहोत्री,केपी सिंह यादव, डा. नवनीत यादव, नितिन मिश्रा, अनिल गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस दौरान नौशाद खां, रिजवान खां, सर्वेश शर्मा, महेश शर्मा, गुंजन, मुनीश तिवारी, मनोज वर्मा, अजफर अली, विनायक अग्रवाल, सुखवीर, शिवकुमार दीक्षित, ओमकार यादव, अमित अग्रवाल, प्रतिभा अगिभनहोत्री, विमलेश यादव, शमशुद्दीन, मुनेंद्रपाल सिंह, अख्तर खां, अन्नू रस्तोगी, राजीव गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जगजीत टांडे ने उठाया स्मैक-सट्टे का मामला
पुवायां। सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में संचालन कर रहे युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने पुवायां में स्मैक बिक्री होने और सट्टा खिलाए जाने का मामला उठाकर नेताओं को सन्न कर दिया। नेताओं के भाषण के बीच टांडे ने कहा कि पुवायां में खुलेआम सट्टा हो रहा है और स्मैक बिक रही है। पुलिस, प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में आम जनता के साथ जो हो रहा है उसकी कल्पना ही की जा सकती है। तमाम बार लोगों ने शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने टांडे की बात को बीच में ही रोक कर माइक ले लिया और कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में सिर्फ पार्टी की नीतियों से संबंधित ही बात की जाए। यदि अन्य समस्या है तो उस पर बाद में बात की जाएगी।