{"_id":"64160b44263cc42add076c87","slug":"boycott-of-work-of-engineers-power-crisis-created-outcry-shahjahanpur-news-c-4-1-98441-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अभियंताओं का कार्य बहिष्कार... बिजली संकट से मचा हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अभियंताओं का कार्य बहिष्कार... बिजली संकट से मचा हाहाकार
Sun, 19 Mar 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त
शाहजहांपुर। बिजली अभियंताओं और कर्मचारियों की हड़ताल से शहर से लेकर गांवों तक बिजली संकट गहराने लगा है। शनिवार को दूसरे दिन सुबह से शाम तक शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन फॉल्ट से बिजली संकट पैदा हो गया। इससे लोग त्रस्त रहे। इस दौरान हड़ताली अभियंता और कर्मचारी सीयूजी नंबर वाले अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर जन सामान्य को हो रही दिक्कतों से पूरी तरह बेपरवाह बने रहे। लोगों को करीब सात घंटे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। बाद में अधिकारियों के हस्तक्षेप से मामूली खराबियों में बंद लाइनें चालू हो सकीं।
सुबह छह बजे से बारिश और तेज हवा ने हाईटेंशन लाइनों को झकझोरा तो उनमें खराबियां बढ़ने लगीं। ककरा उपकेंद्र की 33 केवी मेन लाइन के तार आपस में टकराने से बार-बार ट्रिपिंग होने से वहां के सभी फीडरों से जुड़े करीब सात हजार घरों की बिजली आपूर्ति में बाधा पड़ने लगी। दिन में नौ बजे से बारिश के साथ अन्य लाइनेें भी खराबियों के शिकंजे में आने लगीं।
अब्दुल्लागंज के जियाखेल वाले फीडर से जुड़ा 250 केवी का ट्रांसफार्मर नमी पहुंच जाने से खराब हो गया। यह खराबी दूर हो पाती कि इससे पहले वहां की 33 केवी मेन लाइन में खराबी आ गई। बाद में मौसम की मार से शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के कई उपकेंद्रों की लाइनें भी बंद हो गईं। शहर में ककरा समेत अब्दुल्लागंज, दीवान जोगराज, जिला अस्पताल, तिलहर, कटरा, चौहनापुर, खुदागंज, सिंधौली आदि उपकेंद्रों की 33 केवी लाइनें सुबह से शाम तक बंद रहीं।
विज्ञापन
एसडीएम ने लेखपालोंं को पैना हाइडिल भेजकर दिलाया शटडाउन
शहर में खराब हुईं हाईटेंशन लाइनों में सुधार के काम कराने को उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने विद्युत निगम के पैना स्थित पारेषण खंड के एक्सईएन और एसडीओ से लाइनें बंद कर शटडाउन देने का अनुरोध किया, लेकिन वहां के अभियंताओं ने विभागीय नियमों का हवाला देकर इन्कार कर दिया। पारेषण खंड के अभियंताओं का कहना था कि इसके लिए वितरण खंड के अभियंता मांग करें। चूंकि, वितरण खंड के सभी एक्सईएन, एसडीओ और प्रभारी अवर अभियंता अपने मोबाइल बंद कर हड़ताल पर हैैं, इसलिए शाम तीन बजे तक लाइनें चालू नहीं हो सकीं। सुबह से बत्ती गुल होने से व्यापारियों को हो रही दिक्कत दूर कराने के लिए उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने एसडीएम सदर सतीश चंद्रा को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। बाद में एसडीएम ने लेखपालों को पैना हाइडिल भेजकर शटडाउन दिलाया और इसके बाद शाम करीब चार बजे से बिजली आपूर्ति चालू हो सकी।
अभियंताओं ने फिर दी जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
कार्य बहिष्कार पर डटे अभियंताओं और कर्मचारियों ने शनिवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में सभा करके शासन-प्रशासन को फिर चेतावनी दी कि उत्पीड़न करके हड़ताल तोड़ने का प्रयास किया गया तो जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अभिषेक राय, एक्सईएन अरविंद कुमार, राजकुमार कुर्मी, अशोक यादव, व वीके जैन, राजेश सिंह, विजय कुमार, सत्यप्रकाश, पीयूष वर्मा, तेजराम कठेरिया, संजीव तिवारी, डॉ. एए मलिक, अब्बास अली, सीबी लाल, सुधीर शर्मा, राकेश कुमार, राहुल डांगी, जीतेश कुमार, नरेंद्र कुमार, केके शर्मा, महेश माथुर, संजीव शर्मा, केके पटेल, सतीश चंद्र, गजेंद्र पाल, दिनेश कुमार, आरके सिंह, राम अवतार, अजीत कुमार, देवराज सिंह, जेपी भगत, अजय शर्मा, मोहित सक्सेना, आनंद गुप्ता, लालबहादुर, राकेश विश्वकर्मा, राजीव उपाध्याय, गुलशन कुमार, देवराज आदि अभियंता व कर्मचारी मौजूद रहे।
तिलहर में 132 केवी की ट्रॉली में खराबी से बिजली को तरसे लोग
तिलहर। विद्युत कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान शनिवार सुबह 132 केवी उपकेंद्र की ट्रॉली में खराबी आने से नगर में सुबह से बत्ती गुल हुई तो जलापूर्ति प्रभावित होने के साथ घरों-प्रतिष्ठानों पर लगे इनवर्टर भी जवाब देने लगे। सुबह लगभग 10:30 बजे ट्रॉली में खराबी आई, लेकिन उसे शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। संविदा कर्मी परविंदर यादव ने बताया कि अभियंताओं के हड़ताल पर होने के कारण से शट डाउन लेने के लिए कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं है। एसडीएम राशि कृष्णा को समस्या के बारे में बताए जाने पर भी उन्होंने खराबी दिखवाने की बात कही। शाम को आपूर्ति शुरू हो सकी। संवाद