फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Boycott of executive meeting, councilor said - first get the old work done, then outline the new one

Shahjahanpur News: कार्यकारिणी बैठक का बहिष्कार, पार्षद बोले-पहले पुराने काम कराएं, तब बनें नए की रूपरेखा

Sat, 26 Oct 2024 03:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 26 Oct 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Boycott of executive meeting, councilor said - first get the old work done, then outline the new one
​नगर निगम में कार्यकारिणी समिति की बैठक का बहिष्कार कर नारेबाजी करते पार्षद। संवाद
शाहजहांपुर। पुराने बिंदुओं पर सहमति के बावजूद कार्य नहीं होने पर शुक्रवार को पार्षदों ने नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक का बहिष्कार कर दिया। त्योहार पर सफाई व्यवस्था चौपट होने व स्ट्रीट लाइट खराब होने पर भड़के पार्षदों ने दो टूक कहा कि पहले पूर्व के बिंदुओं पर काम करें, फिर अगले एजेंडे पर चर्चा होगी। नाराज पार्षद सभागार से बाहर निकले और प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में महापौर अर्चना वर्मा ने बुलाकर समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी समिति में शामिल 12 पार्षदों की बैठक सुबह करीब दस बजे महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में नवनिर्मित सभा कक्ष में शुरू हुई। सदस्यों को नौ बिंदुओं वाला एजेंडा थमा दिया गया। पार्षदों ने एजेंडे पर चर्चा करने से पहले एक साल में पास हुए विकास कार्य के ब्योरे का जिक्र कर उसकी स्थिति को पूछ लिया। दिवाली के त्योहार पर सफाई चौपट होने पर नाराजगी जताई। सफाईकर्मियों के पास उपकरण नहीं है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन बंद पड़ा है। कर्मियाें को ठेलियां तक नहीं मिल रहीं हैं। पार्षदाें का कहना था कि जनता से वोट लेकर सदन में आए हैं। वे किस मुंह से जनता के बीच जाए। इस बात को लेकर अधिकारियों से बात बढ़ गई और नोकझोंक होने लगी। नाराज पार्षदों ने आरोप लगाया कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। महापौर ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। पार्षद पुराने बिंदुओं पर कार्य नहीं होने पर बैठक का बहिष्कार कर सभा कक्ष से बाहर निकल आए। बैठक में पार्षद रुपेश वर्मा अन्नू, विपिन यादव, सिद्धार्थ शुक्ला, दिवाकर मिश्रा, अरविंद राजपाल, रीता राठौर, सीमा सारस्वत के अतिरिक्त नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त संगीता कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
ये उठाए मुद्दे
-लोदीपुर से भाजपा पार्षद रुपेश वर्मा अन्नू ने कहा कि त्योहारों पर सफाई व्यवस्था तक नहीं हो रही है। प्रकाश व्यवस्था तक ठीक नहीं है। पूर्व के एजेंडे पर काम नहीं हो रहा। पहली बोर्ड की बैठक में दाखिल खारिज की लेट फीस पांच हजार न्यूनतम करने के बिंदु पर अमल नहीं हुआ है। राज्य वित्त के सारे कार्य पार्षदों की निगरानी में होने चाहिए। जनता ने चुना है तो समस्याएं हल कराना जिम्मेदारी है। पार्षद विपिन यादव ने स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि लाइटें ही नहीं जल रहीं हैं। पार्षद दिवाकर मिश्रा ने ओवरहैंड टैंक पर चर्चा की। कहा कि लाइनें तक सही से नहीं बिछी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed