{"_id":"ac1b85ad036d1a45cff5765f7866383a","slug":"boom-in-the-evaluation-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कार्य में आयी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कार्य में आयी तेजी
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 11 Apr 2015 07:59 PM IST
विज्ञापन
जिले में तीन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में तेजी आ गई है। शनिवार को हाईस्कूल की 36552 कापियां और इंटरमीडिएट की 6793 कापियों को चेक किया गया।
इस संबंध में इस्लामियां इंटर कालेज के उप नियंत्रक आरिफ अली खां ने बताया कि उनके यहां 46 प्रतिशत कापियां चेक हो चुकी हैं। शनिवार को 10518 कापियों को 250 परीक्षकों ने चेक किया। अब तक 60974 कापियां चेक हो चुकी हैं। जीआईसी कालेज के उपनियंत्रक रनवीर सिंह ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल की 33 प्रतिशत के करीब कापियां चेक हुईं। इसमें 65 टोलियों में शामिल 382 परीक्षकों ने 26034 कापियां चेक की हैं। वहीं एबी रिच इंटर कालेज के उपनियंत्रक आरपी राम ने कहा कि अब तक 46047 कापियां चेक हुई हैं, जो 47 प्रतिशत के करीब है। बताया कि 18 टोलियों में शामिल 150 परीक्षकों ने 6493 कापियां शनिवार को जांची।