फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bones sent to the State Medico-Legal Cell in Lucknow for examination.

Shahjahanpur News: जांच के लिए राज्य मेडिको सेल लखनऊ भेजी गईं हड्डियां

Sun, 21 Jun 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bones sent to the State Medico-Legal Cell in Lucknow for examination.
भावलखेड़ा। आरसी मिशन इलाके के ताहवरगंज में चार वर्षीय सौतेली बेटी की पीटकर हत्या किए जाने में मौके से बरामद हड्डियों की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बरेली की फोरेंसिक साइंस लैब की रिपोर्ट से भी स्पष्ट नहीं हो सका कि हड्डियां आखिर किसकी हैं। अब जांच के लिए हड्डियों को राज्य मेडिको लीगल सेल लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

तिलहर क्षेत्र के गांव गोबरसंडा निवासी रामस्वरूप की बेटी दिव्यांशी ने आरसी मिशन थाने में गत तीन जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चार माह पूर्व पति से तलाक होने पर एक मंदिर में कांट क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी अखिलेश से शादी कर ली। इसके बाद वह उसके साथ मोहल्ला ताहवरगंज में आकर किराये पर रहने लगी।
विज्ञापन

वहां अखिलेश पहले पति से हुई बेटी प्रिया को बेरहमी से पीटता था। आरोप है कि चार मई को सुबह अखिलेश ने दिव्यांशी को नशीला पदार्थ पिला दिया और पुत्री प्रिया की पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह कार से दिव्यांशी और प्रिया के शव को अपने गांव मानपुर ले गया। वहां अखिलेश ने खेत में प्रिया का शव गाड़ दिया और दिव्यांशी को कायमगंज (फर्रुखाबाद) अपनी बहन रजनी के घर छोड़ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांशी का आरोप है कि बेटी के शव को दफनाते समय ससुर सुरेंद्र और सास तारा भी मौजूद थे। पुलिस ने दिव्यांशी के पति अखिलेश, सास तारा, ससुर सुरेंद्र, जेठ मुन्ना, जेठानी रीता, देवर सुमित व अमित, ननद रजनी और नंदोई अनुज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
आरसी मिशन और कांट पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी अखिलेश की निशानदेही पर गत चार और पांच जून को खेत की खोदाई कराकर मृत बालिका के कपड़े और हड्डियां बरामद की थीं। हड्डियों को पहले पोस्टमार्टम के लिए और बाद में एफएसएल बरेली भेजा गया। दोनों ही जगह हड्डियों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अब हड्डियों को जांच के लिए विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता के जरिये राज्य मेडिको लीगल सेल लखनऊ भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed