फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Body of young man found in railway station pit identified.

Shahjahanpur News: रेलवे स्टेशन के गड्ढे में मिले युवक के शव की हुई पहचान

Sat, 03 Oct 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Body of young man found in railway station pit identified.
शाहजहांपुर। जीआरपी थाने से करीब 20 मीटर दूर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पानी भरे गड्ढे में मिले युवक के शव की शनिवार को पहचान हो गई। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला महमंद जलालनगर निवासी शहजाद ने शव की पहचान अपने भाई आरिफ के रूप में की।
विज्ञापन

26 सितंबर को गड्ढे में डूबने से युवक की मौत हुई थी। शनिवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला ने मालगोदाम साइड में जीआरपी थाना प्रभारी रमांकर यादव को रोककर बेटे के लापता होने की जानकारी दी। कपड़े और हुलिये की जानकारी मिलने पर पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया।
विज्ञापन

शाम को शहजाद ने शव की पहचान कर ली। परिजनों के अनुसार, आरिफ शराब और नशे की गोलियां लेने का आदी था। वह अक्सर परिवार के लोगों से मारपीट भी करता था। 26 सितंबर को वह जल्द लौटने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। जिस गड्ढे में शव मिला था, वहां शराब के दो पौव्वे भी मिले थे। इनमें एक भरा और दूसरा खाली था। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed