{"_id":"6abc1fc0c1b60a56ec0e29e3","slug":"body-of-a-young-man-found-floating-in-a-pit-near-the-overbridge-20-meters-from-the-grp-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-186105-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जीआरपी थाने से 20 मीटर दूर ओवरब्रिज के पास गड्ढे में उतराता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जीआरपी थाने से 20 मीटर दूर ओवरब्रिज के पास गड्ढे में उतराता मिला युवक का शव
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन में युवक का शव मिलने के बाद गड्ढे को देखते जीआरपी थाना प्रभारी रमांक
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने से 20 मीटर की दूरी पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास एस्केलेटर लगाने के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में 35 वर्षीय युवक का शव उतराता मिला। जीआरपी ने शव को गड्ढे से निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। रेलवे ने मामले की जांच कराने के लिए सीनियर रैंक के अधिकारी को नामित कर दिया है।
प्लेटफॉर्म नंबर एक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास लगभग 12 फुट गहरे गड्ढे में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे युवक का शव उतराता मिला। ओवरब्रिज पर काम करने आए लोगों ने रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी। थाना प्रभारी रमांकर यादव ने टीम के साथ पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।
वह पैरों में जूते, काली टी-शर्ट और पैंट पहने था। जीआरपी ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। दोपहर बाद आरपीएफ और जीआरपी ने गड्ढे में भरे पानी को निकलवाकर जांच शुरू की। संभावना जताई जा रही है कि युवक गड्ढे में फिसलकर गिरा होगा और फिर निकल नहीं पाया। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि मृतक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
हादसे के बाद कराई गई बैरीकेडिंग
गड्ढा करीब एक महीने पहले खोदे जाने की बात सामने आई है। धीमी गति से कार्य होने के चलते बारिश होने पर गड्ढे में पानी भर गया। युवक का शव मिलने के बाद रेलवे के निर्माण विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। शव निकाले जाने के बाद गड्ढे के चारों ओर बैरीकेडिंग कराई गई है। जीआरपी लापरवाही के चलते मामले में संबंधित अधिकारी व ठेकेदार पर विधिक कार्रवाई करने की तैयारी में है।
--
पहले नाली में पड़े होने का दिया मेमो, फिर बदला
शव मिलने के बाद जीआरपी के पास नाली में शव पड़ा होने का मेमो आया। जीआरपी ने पड़ताल कराई तो ऐसा कोई मामला जानकारी में नहीं आया। उसके बाद गड्ढे में शव पड़ा होने का मेमो दिया गया। इसके बाद निर्माण विभाग का एक कर्मचारी पहुंचा और गड्ढे से पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस बीच जीआरपी ने नाराजगी जताते हुए उसे थाने में बैठा लिया। जिस पर वह रोने लगा, तब उसे जाने दिया।
--
हजारों यात्री प्लेटफॉर्म से गुजर रहे, तब भी लापरवाही
रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन की अधिकतर ट्रेनों को लाइन नंबर एक पर लिया जाता है। यहां से हजारों यात्रियों का आना-जाना रहता है। उसके बाद भी अमृत भारत योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य के नाम पर गड्ढा खोदकर यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया गया।
--
रेलवे स्टेशन पर हुई घटना के संबंध में जीआरपी और आरपीएफ जांच कर रही है। रेलवे की ओर से मामले की जांच के लिए अधिकारी को नामित किया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-महेश यादव, सीनियर डीसीएम

शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन में युवक का शव मिलने के बाद गड्ढे को देखते जीआरपी थाना प्रभारी रमांक- फोटो : Archive