{"_id":"688d119bda4e38f74c0693dd","slug":"board-examination-students-can-apply-individually-in-17-schools-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-149492-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : 17 विद्यालयों में छात्र व छात्राएं कर सकेंगे व्यक्तिगत आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : 17 विद्यालयों में छात्र व छात्राएं कर सकेंगे व्यक्तिगत आवेदन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वर्ष 2026 में होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा में व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के आवेदन पत्र अग्रसारित करने के लिए 17 स्कूलों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक स्कूल में दसवीं के 500 और बारहवीं के 700 विद्यार्थियों का आवंटन किया गया है।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की समय सारिणी निर्धारित कर दी गई है।
व्यक्तिगत विद्यार्थियों के लिए नगर में जीआईसी में बालक व जीआईसी को बालिकाओं के लिए अग्रसारण केंद्र बनाया है। ग्रामीण स्तर के विद्यालयों में बालक-बालिका दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस ने बताया कि शासन से जीआईसी, जीजीआईसी, एलबीडी गर्ल्स कॉलेज व आरवीएम कॉलेज तिलहर, जीआईसी व जीजीआईसी पुवायां, सेठ सियाराम कॉलेज को पत्राचार का पंजीकरण केंद्र निर्धारित किया है।
विज्ञापन
--
विदेशी नागरिकों के आवेदन के लिए रखीं गईं शर्तें
प्रदेश के बाहर रहने वाले या विदेशी नागरिकों को व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में परिषद की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल सकता है। उसे प्रदेश में दो वर्ष निवास करने का प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा। डीआईओएस के अनुसार, अनुत्तीर्ण व कश्मीरी विस्थापितों व प्रवासी कश्मीरियों पर नियम लागू नहीं होंगे।