फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   board exam

पर्यवेक्षक ने लिया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का जायजा

Wed, 25 Feb 2015 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 25 Feb 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
board exam
 यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को संयुक्त निदेशक (महिला) मंजू शर्मा ने जिले के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षार्थियों को सीटिंग प्लान के अनुरूप बैठाने और नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस भी उनके साथ रहे। ईडेन इंटर कॉलेज कोरोकुइयां प्रकरण में भी उन्होंने डीआईओएस को जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक कार्यालय इलाहाबाद की संयुक्त निदेशक मंजू शर्मा ने डीआईओएस राकेश कुमार के साथ निगोही के परीक्षा केंद्र आदर्श इंटर कॉलेज, सुभद्रा देवी महेश चंद्र कॉलेज, सर्व हितैषी कॉलेज हमजापुर और पुवायां में प्रेमचंद्र स्मारक कॉलेज, पुवायां इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और रानी लक्ष्मीबाई कॉलेज का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक के पहुंचने पर केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि द्वितीय पाली में अनिवार्य विषय का पेपर होने के कारण अधिकारियों को खास अनियमितताएं नहीं मिली, फिर भी उन्होंने सतर्कता के साथ परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद डीआईओएस कार्यालय में उन्होंने ईडेन इंटर कॉलेज कोरोकुइयां केंद्र पर सोमवार को मिली अनियमितता के खिलाफ जांच कराकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा: केंद्र व्यवस्थापक और शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक बोर्ड परीक्षा को खेल न समझें और उसकी शुचिता बरकरार रखने में मदद करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि वह इस मामले में बुधवार को जांच कराएंगे। बतादें कि इस केंद्र पर सोमवार को फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। गत वर्ष भी इस केेंद्र पर बड़ी तादाद में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ में आए थे। इसके बावजूद कॉलेज को केंद्र बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed