फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   blown the chain of the woman

सेना से सेवानिवृत्त हवलदार की पत्नी की सरेराह सोने की चेन पार की

Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
blown the chain of the woman
पीड़ित सरला देवी । - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव गौसनगर निवासी सेना से सेवानिवृत्त हवलदार जौहरी लाल की पत्नी सरला देवी की बुर्का पहने दो महिलाओं ने चेन पार कर दी। सरेराह महिलाओं द्वारा टप्पेबाजी की घटना ने सदर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है । पीड़ित ने थाने पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को सरला देवी कैंट स्थित आर्मी अस्पताल से डायबिटीज की दवा लेने को आई थी। दोपहर करीब 12:00 बजे दवा लेकर जलालाबाद जाने के लिए इमली रोड से खिरनीबाग चौराहे तक आने के लिए ई-रिक्शे पर सवार थी। रिक्शे पर बुर्का पहनें दो महिलाएं पहले से बैठी थी। इस बीच ई-रिक्शे पर बुर्का पहने महिलाओं के साथ की बच्ची ने सरला देवी के पैर दबाना शुरू कर दिया। इस पर महिलाओं ने सरला को अपने बीच में बैठा लिया और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इस बीच महिलाओं ने सरला देवी के गले से सोने की चेन को उड़ा दिया।
विज्ञापन

महिलाओं से तंग आकर सरला देवी ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने ई-रिक्शा रुकवाकर उतर गईं। उन्होंने अपने गले पर हाथ मारा तो सोने की चेन गायब थी। चेन चोरी होने का अभास होने पर सरला देवी रोने लगी। जिसके चलते वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद वह सदर थाने पर पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी दी। अहम बात यह है कि इमली रोड से लेकर कचहरी चौराहे तक कई जगह पर पुलिस की पिकेट रहती है। उसके बावजूद महिलाओं ने चेन छीनने की वारदात को अंजाम दे दिया। सीओ सिटी सरवणन टी ने बताया कि इस तरह की घटना की थाने पर कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed