{"_id":"6929cf1354c3f454290fe01d","slug":"blos-who-performed-100-work-were-honored-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-158921-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शत-प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शत-प्रतिशत कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित
विज्ञापन
कैंट स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बीएलओ। संवाद
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ के सम्मान के लिए डीएम कैंप कार्यालय में सेल्फी विद डीएम ऑन हाई टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बीएलओ को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
सौ प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को डीएम आवास पर आमंत्रित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डीएम ने बताया कि 30 नवंबर तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले 20 बीएलओ का चयन एक दिसंबर को लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
उन्हें मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ को गणना प्रपत्र प्राप्त कर सौ प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण करने पर बधाई दी। डीएम ने निर्देश दिए कि बीएलओ मेहनत और समर्पण के साथ मैपिंग कार्य को भी शत-प्रतिशत पूर्ण करें। इसके साथ ही बीएलओ की ओर से छांटे गए एएसडी (अबसेंट, शिफ्टेड, डेड) वोटर्स की नियमित जांच-पड़ताल करते रहने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी की मेहनत और टीमवर्क से ही जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी है। इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, एसडीएम सदर संजय कुमार पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।