फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bloody clash between two groups injuring ten people in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन वकील समेत दस लोग हुए घायल

Sun, 15 Feb 2026 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Feb 2026 04:08 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। धारदार हथियार से भी हमला किया गया। फायरिंग भी हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
bloody clash between two groups injuring ten people in Shahjahanpur
घायल को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र के गांव नाहिल में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में तीन वकील समेत दस लोग घायल हुए हैं। झगड़े के दौरान फायरिंग भी की गई है।

विज्ञापन


नाहिल में रविवार सुबह 11 बजे रामप्रकाश शुक्ला और सतीशचंद्र के परिवारों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों ओर से लाठी और धारदार हथियार चलने लगे। इस बीच फायरिंग भी कर दी गई। फायरिंग होने से मौके पर भगदड़ मच गई। किसी तरह गांव के लोगों ने झगड़ा शांत कराया। 108 सेवा की एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ये लोग हुए घायल 
लाठी और धारदार हथियार लगने से एक पक्ष से सतीशचंद्र, सतीश की पत्नी मिथिलेश देवी, जितेंद्र शुक्ला, आचमन शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, वकील शैलेंद्र शुक्ला और दूसरे पक्ष के रामप्रकाश शुक्ला, गोविंद, वकील शिवम शुक्ला, वकील राहुल शुक्ला आदि घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचएसी पर मेडिकल परीक्षण के दौरान भी दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। मामले में पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। कई लोगों के घायल होकर सीएचसी पहुंचने की सूचना पर भी अस्पताल में पर्याप्त पुलिस भेजने की जरुरत नहीं समझी गई। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि नाहिल में विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed