फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Black spot converted into beautiful place by planting saplings

Shahjahanpur News: पौधरोपण कर ब्लैक स्पॉट को सुंदर स्थान में किया परिवर्तित

Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Black spot converted into beautiful place by planting saplings
जिला अस्पताल के पास ​स्थित ब्लैक स्पाॅट एरिया पर पौधरोपण करते वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से जिला अस्पताल के पास स्थित ब्लैक स्पॉट एरिया को ब्यूटी स्पॉट एरिया में बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पहल के तहत वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व महापौर अर्चना वर्मा तथा नगर क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों ने शुक्रवार को सघन पौधरोपण किया।
विज्ञापन

वित्तमंत्री ने कहा कि इस ब्लैक स्पॉट एरिया को ब्यूटी स्पॉट एरिया में विकसित करने से लोगों को सुविधा होगी तो वहीं किए गए सघन पौधरोपण से भविष्य में छाया तथा शुद्ध आक्सीजन की प्राप्ति भी होगी। रोपे गए पौधों की उचित देखभाल को नियमित पानी देने एवं सफाई किए जाने को लेकर निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि ब्लैक स्पाॅट एरिया को पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। पौधरोपण के दौरान जामुन, कछनार, नीम, पीपल, आंवला आदि प्रजातियों के पौधों को रोपित किया गया है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने न्यू सिटी ककरा में स्थित जैव विविधता पार्क एवं एफएसटीपी प्लांट की स्थिति को भी देखा गया। जहां पौधरोपण भी किया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी प्रखर गुप्ता, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, महाप्रबंधक जल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जलकल प्रेमचंद्र आर्य, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, पार्षद मनीष गुप्ता, स्वच्छता प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव, पूजा पांडेय, रेयान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य ऊषा अग्रवाल, अभियंता एसके अंबेडकर, अधिशासी अभियंता निर्माण आशीष त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed