{"_id":"69b54bc79f58b9983e07a08c","slug":"bku-workers-have-started-a-hunger-strike-unto-death-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-167930-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुरू किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुरू किया आमरण अनशन
विज्ञापन
पुवायां। डाक बंगला परिसर में धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल के 41 दिन बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर शनिवार से भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ताओं ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने धरनास्थल पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसान 41 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अधिकारी मनमानी करते हुए सुनवाई नहीं कर रहे हैं। समस्याओं का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पहले हुए आंदोलन में दो मामलों की विवेचना क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी, लेकिन क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी भी सही जांच नहीं कर रहे हैं।
धरनास्थल पर हरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, नवाब सिंह, संतोष कुमार, सुखपाल सिंह, प्रयाग दत्त, संजय मिश्रा, अहिबरन सिंह, सोमवीर सिंह, अभय सिंह, गुलाब सिंह, अरुण कुमार मौजूद रहे। संवाद