फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BKU workers adjourned the strike for the third day by giving a memorandum

भाकियू कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर तीसरे दिन स्थगित किया धरना

Sun, 21 Aug 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
BKU workers adjourned the strike for the third day by giving a memorandum
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी में किसानों से हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय मंत्रिमंडल से गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ता शनिवार को तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। बाद में खीरी में 75 घंटे के धरने का नेतृत्व कर रहे यूनियन के नेता राकेश टिकैत द्वारा आंदोलन स्थगित करने की घोषणा के मद्देनजर यहां भी अपराह्न तीन बजे जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

खिरनीबाग के जीआईसी मैदान स्थित धरनास्थल पर बृहस्पतिवार रात से डटे कार्यकर्ता शनिवार को भी सुुबह से सक्रिय हो गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और सभा में भाजपा सरकारों पर हमला करते हुए उन्हें किसान विरोधी बताया। जिलाध्यक्ष धालीवाल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी की मांग दोहराने के साथ कई पुरानी मांगें उठाईं। उन्होंने कहा कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। मांगों पर सरकार का अड़ियल रवैया नहीं बदला तो दोबारा धरना देना पड़ेगा लेकिन आंदोलन का अगला चरण केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश के अनुसार तय होगा।
विज्ञापन

इस बीच धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को प्रधानमंत्री और डीएम को संबोधित ज्ञापन दिए गए। डीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में हथौड़ा बुजुर्ग में खेतों की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध रूप से बनाई गई दीवार हटाकर रास्ता खुलवाने की मांग की गई है। इस मौके पर आदित्य प्रताप सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, राजपाल यादव, कुलदीप सिंह, प्रेमपाल सिंह राठौर, विनोद गंगवार, सुखचैन सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दलजीत कौर, नरवीर सिंह, प्रेमवती, गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed