{"_id":"58bda66b4f1c1ba04bdc470c","slug":"bku-took-the-shout-now-will-battle-across","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने भरी हुंकार, अब लड़ाई होगी आर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने भरी हुंकार, अब लड़ाई होगी आर पार
अमर उजाला ब्यूरो पुवायां।
Updated Mon, 06 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
0 साठा धान की पौध नष्ट कराने को लेकर किया धरना प्रदर्शन
0 साठा की नर्सरी नष्ट नहीं कराने पर उठाए सवाल
साठा धान की पौध नष्ट कराने की मांग को लेकर भाकियू के बैनर तले तमाम किसानों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने एसडीएम को धरना स्थल पर बुलाकर तीखे सवालों की बौछार कर दी। एसडीएम की ओर से कार्रवाई के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया।
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने साठा धान पर प्रतिबंध और खेतों में खड़ी साठा की पौध नष्ट कराने का आदेश दिया था। किसानों के विरोध के कारण अधिकारी साठा की नर्सरी नष्ट नहीं करा सके हैं। सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि साठा की नर्सरी नष्ट नहीं करने वालों पर कार्रवाई का फैसला नहीं हुआ तो एसडीएम को कार्यालय से निकलने नहीं दिया जाएगा।
इसके बाद एसडीएम रामशंकर, तहसीलदार अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी अशोक पाल ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। वार्ता के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने साठा धान की पौध नष्ट कराने, नर्सरी नष्ट नहीं करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग रखी। एसडीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, संजीव अवस्थी, मंदीप सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।