फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP workers at the outrage in Kasab

बीजेपी की कसाब से तुलना पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी की कसाब से तुलना करने वाली फेसबुक पोस्ट से आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने एसपी सिटी कमल किशोर को पत्र देकर भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट डालने वाले चांद मियां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी को दिए पत्र में शहर के मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी अभिनव तिवारी ने कहा है कि वह संघ के स्वयंसेवक हैं। बीते 23 फरवरी को उनके फेसबुक मित्र संजीव वर्मा की सुबह की एक पोस्ट के कमेंट बाक्स में चांद मियां नाम के व्यक्ति ने दोपहर लगभग डेढ़ बजे एक कमेंट संघ की खूबसूरती और एक चित्र डाला, देश का पहला आतंकवादी। फिर कमेंट बाक्स में एक पोस्ट और डाली जिसमें शाहजहांपुर के तीनों शहीदों रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह व अशफाक उल्ला खां की प्रतिमाओं के चित्र थे। उसके ऊपर लिखा था कि लखनऊ के पास काकोरी में इन पर ब्रिटिश खजाना लूटने के जुर्म में आरएसएस की गवाही पर अंग्रेजों ने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह व अशफाक उल्ला खां को सन 1927 में फांसी पर लटका दिया था। अभिनव तिवारी ने बताया कि यह पोस्ट असत्य और निराधार है तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विरुद्ध जानबूझकर किया गया दुष्प्रचार है। इस कृत्य से संघ के स्वयंसेवकों की भावनाएं आहत हुईं हैं। एसपी सिटी से मिलने वालों में भाजपा महामंत्री डीपी सिंह, रवि मिश्रा, अनिल वाजपेयी, अरूण गुप्ता, अरविंद सिंह, राजेश अवस्थी, सत्यभान सिंह भदौरिया आदि लोग शामिल थे।  
विज्ञापन

भाजपा के विरोध पर अभद्र भाषा में कमेंट
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर निवासी प्रशांत कठेरिया ने एसपी को पत्र देकर बताया कि 23 फरवरी को फर्रुखाबाद निवासी वीरेंद्र कठेरिया ने भाजपा के पक्ष में एक पोस्ट डाली थी। उस पर जवाबी कमेंट में राऊरकेला उड़ीसा निवासी सिंहेश्वर टांटी नाम के व्यक्ति ने बहुत ही अभद्र भाषा में कमेंट किया। पीड़ित ने सिंहेश्वर टांटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed