फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP was ahead in the race for star campaigners

स्टार प्रचारकों की रेस में भी भाजपा रही थी आगे

Sat, 12 Mar 2022 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
BJP was ahead in the race for star campaigners
शाहजहांपुर में आयोजित सभा में तनवीर खान और अखिलेश यादव - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारकों को बुलाने की रेस में भाजपा आगे रही थी। जनपद में प्रधानमंत्री से लेकर कई बड़े नेताओं ने आकर योगी सरकार दोबारा से बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा था। छह सीटों पर ऐतिहासिक जीत में इसका बड़ा योगदान रहा था। वहीं सपा के स्टार प्रचारक अखिलेश यादव ने रैली कर प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाया था।
विज्ञापन

भाजपा ने यूं ही अपने झोली में जनपद की छह सीटों को नहीं डाल लिया, बल्कि उसके लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत, वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भी काम आया। चुनावी रणभेरी से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के बहाने रोजा स्थित रेलवे मैदान पर विशाल जनसभा को संबोधित किया था। उन्होंने विरोधियों को निशाने पर रखते हुए योगी को यूपी के लिए उपयोगी बताया था।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने चुनावी कमान को संभाला। वरिष्ठ नेताओं ने सभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। दूसरी तरफ सपा के चुनाव प्रचार की कमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभाल रखी थी। उन्होंने बरेली मोड़ स्थित मैदान पर छह विधानसभाओं के प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाया था। उनके अलावा एमएलसी राजपाल कश्यप ने भी जनपद में सभाएं कर वोट मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा का जनपद में कई बार आना हुआ। उन्होंने मायावती के शासनकाल में कानून व्यवस्था को बेहतर बताते हुए वोट मांगे थे। कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, शायर व अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी आदि ने चुनावी प्रचार किया था। राहुल गांधी या प्रियंका वाड्रा यहां नहीं आए।

शाहजहांपुर में राजनाथ सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत हुआ

शाहजहांपुर में राजनाथ सिंह का फूल माला पहनाकर स्वागत हुआ- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed