फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP MP and Sons Threatened; Audio Goes Viral

Shahjahanpur News: भाजपा सांसद और बेटों को धमकाया, ऑडियो वायरल

Sat, 02 May 2026 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJP MP and Sons Threatened; Audio Goes Viral
शाहजहांपुर। साउथ सिटी कॉलोनी के रहने वाले एक व्यक्ति ने सांसद अरुण सागर व उनके बेटों को धमकाया। इससे पहले 28 अप्रैल को उनके बेटे अंकित सागर से आरोपी ने अभद्रता करने के साथ जातिसूचक शब्द कहे थे। आरोपी का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सांसद के परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। ऑडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती। सांसद ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

साउथ सिटी कॉलोनी में रहने वाले भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर के बेटे अंकित सागर 28 अप्रैल को क्रिकेट खेलने के लिए जा रहे थे। तभी उनसे रंजिश मानने वाला काॅलोनी का नीटू सिंह उनसे अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर गाड़ी के बोनट पर घूंसे मारने लगा। सूचना पर अजीजगंज पुलिस मौके पर आई तो आरोपी ने पुलिस से भी अभद्रता की।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी भाग गया। मामले में आरोपी की एक कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किसी अन्य व्यक्ति को की गई कॉल में वह सांसद और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा दोनों पुत्रों और सांसद को जातिसूचक शब्द भी कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद अरुण कुमार सागर ने बताया कि आरोपी विपक्षी पार्टी के एक नेता की शह पर ऐसा कर रहा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तहरीर नहीं दी है लेकिन वह जल्द प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी नीटू सिंह का भाई मुकेश डैम रोड पर फायरिंग के मामले का आरोपी था। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी नीटू की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वह भी फायरिंग प्रकरण में आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed