{"_id":"e47464ad6ed2a65daba3508bc6d30f27","slug":"bjp-members-demanded-by-the-performance-power-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने प्रदर्शन करके मांगी बिजली लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने प्रदर्शन करके मांगी बिजली लाइन
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 06 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही रोड पर गदियाना से लेकर सैनिक कालोनी तक बिजली के पोल और बंच लाइन की कमी को मुद्दा बनाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के नाम ज्ञापन देकर निगोही रोड की अधूरी बिजली लाइन का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि प्रभावित क्षेत्र में एपीडीआरपी स्कीम के तहत 40 पोल लगाकर केबिल वाली बंच लाइन डालने के लिए छह माह पूर्व काम शुरू हुआ। कुछ पोल लगाने के बाद काम रोक दिया। इस कारण भीषण गर्मी में निगोही रोड पर रहने वालों को अक्सर लाइन फाल्ट से बिजली संकट का सामना करना पड़ता है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने डीएम से शेष 24 पोल लगवाने के साथ नई बंच लाइन जल्द पूरी कराने की मांग की। भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी बाण के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में नगर मंत्री छंगे लाल राठौर, पातीराम, विकास सिंह, रावेंद्र राठौर, राम बहादुर, ऋषिपाल, आकाश कुमार आदि शामिल रहे।