{"_id":"6acd3feb856a0a08b10a2b32","slug":"bjp-mahila-morcha-protests-against-mp-angomcha-bimol-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-187258-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांसद अंगोमचा बिमोल के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांसद अंगोमचा बिमोल के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Archive
शाहजहांपुर। महिलाओं के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस बीच कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
सोमवार को दोपहर 12 बजे भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारी झंडे और पोस्टर लेकर पहुंचे। यहां नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय के सामने सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सिद्ध होने पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष शिल्पी ने कहा कि सांसद पर छात्राओं से जुड़े गंभीर आरोपों के बावजूद महिला सम्मान और सुरक्षा की बात कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन
इस मौके पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता, अल्पना श्रीवास्तव, वर्षा अवस्थी, हेमा अग्रवाल, विम्मी सैनी, नलिनी ओमर, नीलम गुप्ता, बबली सिंह, ब्लॉक प्रमुख रजनी भानु सिंह आदि मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- -- -
महिलाओं के मुद्दों पर पार्टी देखकर आवाज उठाती है भाजपा : अर्चना
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट में भाजपा के प्रदर्शन के बाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना कटारिया ने कहा कि भाजपा महिलाओं से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक चश्मे से देखती है। कहा कि भाजपा नेता महिलाओं के मुद्दे उठाने का दावा करते हैं, लेकिन जिन मामलों में उनकी पार्टी के लोगों पर आरोप लगे, उनमें विपक्षियों की आवाज सुनाई नहीं देती। संवाद